पुलिस गिरफ्त में आया रंजीत डाॅन
पुलिस गिरफ्त में आया रंजीत डाॅन
Share:

पटना : मार्बल व्यापारी के दो पुत्रों को अपहरण करने वाला रंजीत डाॅन पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे लखीसराय से गिरफ्तार कर पूछताछ करना शुरू की है। पुलिस ने बताया कि रंजीत डाॅन पर दिल्ली के मार्बल व्यापारी बाबूलाल शर्मा के दो पुत्रों का अपहरण करने और पांच करोड़ की फिरौती मांगने का मामला दर्ज है।

पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। आखिकार पुलिस ने डाॅन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस के अनुसार डाॅन के पहले दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इन दोनों के नाम ललन कुमार और मनोज यादव बताये है तथा ये दोनों ही डाॅन गिरोह के खास सदस्य थे।

बताया गया है कि डाॅन ने अपने साथियों की मदद से शर्मा के दोनों पुत्रों का उस वक्त अपहरण कर लिया था, जब वे हवाई अड्डे के बाहर थे। पुलिस ने यह घटना 21 अक्टूबर की बताई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही दोनों को छुड़ा लिया गया था।

6 साल की बच्ची का गोलगप्पे खिलाने के बहाने किया अपहरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -