दुल्हन बनी रानी चटर्जी, जानिए आखिर किसके साथ लेगी सात फेरे?
दुल्हन बनी रानी चटर्जी, जानिए आखिर किसके साथ लेगी सात फेरे?
Share:

भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी बीते कुछ दिनों से कई फोटोशूट करवा रही हैं। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने ब्लैक ड्रेस में अपना हॉट अवतार दिखाया था तथा अब अपने ब्राइडल लुक से उन्होंने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। रानी ने दरअसल, व्हाइट गाउन में फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बहुत सुन्दर लग रही हैं। रानी ने इस आउटफिट में अपनी कई तस्वीरों साझा की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने हाथों में फूलों का गुलदस्ता पकड़ा हुआ है तथा एक में उनके फेस का क्लोजअप नजर आ रहा है। रानी के चेहरे की प्यारी मुस्कुराहट आपका दिल जीत लेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

रानी, भोजपुरी जगत की सबसे बोल्ड अभिनेत्री हैं। वह फिल्मों में और सोशल मीडिया पर अपना बोल्ड अवतार दिखाती रहती हैं। इतना ही नहीं बीते वर्ष सीरीज मस्तराम में रानी का बोल्ड अवतार देखकर प्रशंसक भी हैरान रह गए थे। रानी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभी उनके पास कई सारी भोजपुरी मूवीज हैं। वह लेडी सिंघम, छोटकी ठकुराइन, बाबुल की गलियां, कसम दुप्गा की, तेरी मेहरबानिया तथा हेरा फेरी में दिखाई देगी।

वही रानी, खतरों के खिलाड़ी के अंतिम सीजन में भी दिखाई दी थीं। रानी ने शो में कई बेहतरीन स्टंट करती दिखाई दी थीं। हालांकि रानी अधिक वक़्त तक शो का भाग नहीं रही थीं। रानी का सपना है कि यदि उन्हें बॉलीवुड में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ तो वह सलमान खान के साथ काम करेंगी। रानी ने एक बार कहा था, मैं बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हूं तथा यदि अवसर प्राप्त हुआ तो सलमान खान के साथ काम अवश्य करना चाहूंगी।

सपना चौधरी ने फिर उड़ाए फैंस के होश, 'घुंघरू' में नजर आया जबरदस्त अवतार

मनोरंजन जगत में फिर छाया मातम, इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

लंदन में छाया पवन सिंह का जलवा, शुरू हुई फिल्म 'सौतन' की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -