करिश्मा के कारण पत्नी से अलग हो गए थे रणधीर कपूर, पांच साल तक डेट के बाद की थी शादी
करिश्मा के कारण पत्नी से अलग हो गए थे रणधीर कपूर, पांच साल तक डेट के बाद की थी शादी
Share:

आज बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर का जन्मदिन हैं और आज वह अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। आप सभी को बता दें कि रणधीर ने फिल्म साल 1971 में फिल्म कल आज और कल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म में रणधीर कपूर के अपोजिट उनकी वाइफ बबीता थी। वहीं इस फिल्म में दोनों का अफेयर शुरू हुआ था और रणधीर और बबीता ने लगभग पांच साल तक डेट किया था। कहा जाता हैं रणधीर कपूर ने जब अपने घरवालों से बबीता से शादी करने की बात कही तो वह राजी नहीं हुए क्योंकि कपूर फैमिली में महिलाओं के एक्टिंग करने पर पाबंदी थी।

उस समय रणधीर कपूर के पिता राज कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी शादी बबीता से हो लेकिन रणधीर कपूर अपनी जिद पर अड़े रहे। वहीं बबीता से शादी करने के लिए वह घरवालों के आगे अड़ गए थे और तब उनके घरवालों ने शर्त रखी कि 'शादी के बाद बबीता फिल्मों में काम नहीं करेंगी।' यह शर्त बबिता ने मान ली और इसके बाद दोनों ने शादी हो गई। वहीं उसके बाद साल 1988 में दोनों के रिश्ते खराब हो गए और तब बबीता ने अपनी बेटी करिश्मा को फिल्मों में काम करने के लिए सपोर्ट किया।

कहा जाता हैं करिश्मा के फिल्मों में एक्टिंग करने से रणधीर कपूर नाराज थे। वहीं साल 1988 में रणधीर दोनों बेटियों से अलग हो गए लेकिन साल 2007 में रणधीर कपूर और बबीता फिर एक साथ आए। आप सभी को बता दें करिश्मा कपूर कपूर फैमिली की पहली फीमेल एक्ट्रेस हैं और उनके काम से कई लोग नाराज भी हुए थे। बात करें रणधीर कपूर की तो उनका निक नेम डब्बू है।

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' साल 2020 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी!

डिलीवरी की तस्वीर शेयर कर कल्कि ने कहा अपनी दाई को शुक्रिया

पीएम मोदी पर भड़कें जावेद अख्तर, कहा- 'सिर पर सींग थोड़े न होते हैं।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -