रांची: हिंसा के दौरान जख्मी दो लोगों की मौत, बंद हुआ इंटरनेट
रांची: हिंसा के दौरान जख्मी दो लोगों की मौत, बंद हुआ इंटरनेट
Share:

रांची: रांची में बीते शुक्रवार को उपद्रव के दौरान गोली लगने से जख्मी दो लोगों की आज यानी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ ​​कैफी के रूप में हुई है। जी हाँ और बताया जा रहा है राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है और अभी 8 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। आप सभी को पता हो कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बीते शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतर आए थे। जी दरअसल यहाँ मेन रोड इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। यहाँ पुतला भी जलाया था और इसके बाद देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया।

आप सभी को बता दें कि रांची में विरोध प्रदर्शन उग्र होने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग की। वहीं इस दौरान भीड़ ने भी जमकर पत्थरबाजी की और इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। बहरहाल पुलिस ने भीड़ पर काबू पा लिया। आप सभी को बता दें कि प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद प्रशासन ने पहले रांची शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे बाद में पूरे शहर में लगा दिया गया है। वहीं कर्फ्यू के बाद लोगों ने हिंसा वाली जगहों पर कुछ लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इसी के साथ रांची में स्थिति में शांत मगर तनावपूर्ण बनी हुई है। आप सभी को बता दें कि प्रशासन स्पीकर से घोषणा कर लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रहा है। जी दरअसल प्रशासन के अनुसार ऐसा करने पर उन्हें कस्टडी में लिया जा सकता है। वहीं अफवाहों पर रोक लगाने के लिए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। कल की घटना के बाद से आजतक शहर में हिंसा की कोई खबर नहीं है।

ऐसे में आज कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है लेकिन धारा-144 लागू होने की वजह से बंद बेअसर है। इसी के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें। जी दरअसल उन्होंने कहा, मुझे अचानक इस चिंताजनक (विरोध) घटना के बारे में जानकारी मिली। झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहनशील रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें जिससे इस तरह के और अपराध हों।

भारत के सबसे तेज गेंदबाज़ उमरान मलिक को लेकर रवि शास्त्री ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी !

मोहम्मद सालाह और सैम केर बने साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

अब इस शहर में लगा कर्फ्यू, पैगम्बर पर टिप्पणी के बाद मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -