HIL 2016 के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की मेजबानी करेगा रांची
HIL 2016 के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की मेजबानी करेगा रांची
Share:

नई दिल्ली : वर्तमान में चैम्पियन रांची हॉकी इंडिया लीग के चौथे सीजन के सेमीफाइनल मैच और फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा जो यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में क्रमश 20 और 21 फरवरी को खेले जायेंगे। 18 जनवरी से आयोजित होने वाले हॉकी इंडिया के प्रमुख टूर्नामेंट हॉकी इंडिया लीग (HIL) के मैच भारत के 6 महानगरो में खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट में जेपी पंजाब वॉरियर्स, दिल्ली वेवराइडर्स, कलिंग लांसर्स, उत्तर प्रदेश विजाड्र्स, दबंग मुंबई और रांची रेज की टीमें अपना प्रदर्शन दिखाएगी।

भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची रेज के सह-मालिक हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच कलिंग लांसर्स और उत्तर प्रदेश विजाड्र्स के बीच खेला जायेगा। पहला मैच भुवनेश्वर में खेला जायेगा। 

वर्तमान चैम्पियन रांची रेज अपने अभियान की आगाज 19 जनवरी को बीते साल के उपविजेता पंजाब वॉरियर्स के खिलाफ मैच से करेगा। यह मैच चंडीगढ़ में खेला जायेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -