भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 मैच : भारत की धुंआधार शुरुआत
भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 मैच : भारत की धुंआधार शुरुआत
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खेले जा रहे अपने दूसरे टी-20 मैच में पुनः एक बार फिर से श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता व भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाडी रोहित शर्मा 16 रन व शिखर धवन 28 रनों पर क्रीज पर डटे हुए है. 4.1 ओवर में भारत के 46 रन बन चुके है.  

टीम इंडिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि श्रीलंका ने एक बदलाव करते हुए तिलकरत्ने दिलशान को टीम में शामिल किया है। तीन मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे हैं। रांची टी-20 मैच टीम इंडिया के साथ कप्तान धोनी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है.

रांची टी-20 में जीत टीम इंडिया के हौसले को एक नई उड़ान दे सकती है। मगर हारे तो टीम भारतीय फैंस के हौसलों का पर कतर देंगी। टी-20 फॉर्मेट में नंबर वन टीम की बादशाहत खतरे में हैं। रांची में आज टीम इंडिया के लिए ये मैच किसी करो या मरो के मुकाबले से कम नहीं है। खुद कप्तान धोनी के घरेलू मैदान पर ये एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि अगर रांची में हारे तो सीरीज के साथ धोनी को टी-20 की नंबर वन रैंकिंग से भी हाथ धोना पड़ेगा.   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -