लव जिहाद का शिकार हुई रांची की मॉडल, खुद का नाम यश बताकर तनवीर ने खींची तस्वीरें और फिर...
लव जिहाद का शिकार हुई रांची की मॉडल, खुद का नाम यश बताकर तनवीर ने खींची तस्वीरें और फिर...
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक पर लव जिहाद का इल्जाम लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि यहीं पर मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने आई लड़की ने लगाए हैं। दरअसल, बिहार की रहने वाली मानवी राज झारखंड के रांची में इसलिए आई थी, जिससे वह स्वयं को मॉडलिंग में ग्रूम करके एक शानदार मॉडल बन सके। किन्तु उसे यह नहीं पता था कि आगे जाकर उसके साथ क्या होने वाला है। रांची में वह एक ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ गई। इस इंस्टीट्यूट के मालिक ने जब मानवी को देखा तो वह उसे बहुत पसंद आई। दोनों के बीच एक अच्छी मित्रता हो गई। किन्तु इंस्टीट्यूट के मालिक के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। वह चाहता था कि दोस्ती का ये रिश्ता और आगे बढ़े।

वह मानवी से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने मानवी को प्रपोज किया। तभी मानवी को पता चला कि जिसे वो दोस्त मान रही है उसने उससे झूठ कहा है। दरअसल, इंस्टीट्यूट के मालिक ने अपना नाम उसे यश बताया था। जबकि, उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है। लड़की को यह सब पता लगा तो उसने उससे दोस्ती भी तोड़ दी। यह बात तनवीर को रास नहीं आई। अब वह और अधिक उस पर शादी का और धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। किन्तु मानवी को उससे नफरत हो चुकी थी। इसलिए उसने तनवीर के प्रपोजल को ठुकरा दिया। फिर बात पहुंच गई ब्लैमेलिंग तक। तनवीर, मानवी को ब्लैकमेल करने लगा। दरअसल, उसके समीप मानवी की कुछ निजी फोटो थीं। उन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने लगा। जिससे परेशान होकर मानवी ने रांची शहर ही छोड़ दिया। वह मुंबई शिफ्ट हो गई। किन्तु एकतरफा प्यार में पागल तनवीर ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा। वह उसे निरंतर धमकाता रहा। फिर तंग आकर मानवी ने तनवीर के खिलाफ वर्सोवा थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक तनवीर खान से उसकी दोस्ती हो गई। पहली मुलाकात में तनवीर ने अपना नाम यश बताया था। लेकिन, बाद में उसे पता चला कि उसका असली नाम यश नहीं तनवीर है। दरअसल, ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट में युवा मॉडल्स को मॉडलिंग की बारीकियां सिखाई जाती हैं। उन्हें कैसे नजर आना है, किस प्रकार से बातें करनी है। साथ ही कुछ इंस्टीट्यूट मॉडलिंग असाइनमेंट भी दिलाते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोस्ती के चलते होली पर नशे की गोलियां खिलाकर तनवीर ने उसकी कुछ तस्वीरें खींचे। इसके बाद से तनवीर उसे ब्लैकमेल करने लगा तथा मारपीट का सिलसिला भी शुरू हो गया। अपराधी तनवीर उस पर धर्म बदलने और शादी का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर वह मुंबई आ गई। किन्तु तब भी वह उसे ब्लैकमेल करता रहा।

पुलिस तक मामला पहुंचा तो तनवीर ने अपनी गलती मानी तथा पीड़िता को FIR वापस लेने के लिए बोलने लगा। तनवीर खान ने अदालत में दिए एक एफिडेविट में स्वीकार किया कि वह उसे हैरस करता था। लेकिन, उसका इरादा उसे किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाना नहीं था। दबाव बनाने के लिए वह ऐसा करता था, जिससे दोनों साथ रह सकें। इसके अतिरिक्त उसी हलफनामे में उसने इस बात को कबूल किया है कि वह आगे से वह ऐसा कुछ भी नहीं करेगा। लेकिन, इसके बाद भी वह ऐसी हरकतें कर रहा है। पीड़िता ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही है। पुलिस के अनुसार, तहकीकात के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंबई से यह मामला रांची ट्रांसफर कर दिया गया है। लेकिन, पुलिस ने अब तक कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं की है।

'सत्ता में आए तो कांग्रेस से ज्यादा कीमत देकर करेंगे धान की खरीद', छत्तीसगढ़ में AAP ने किया वादा

फेरे से चंद घंटों पहले ही दुल्हन ने कर दिया ऐसा कारनामा, मचा कोहराम

पेड़ से टकराई कार में लगी भयंकर आग, 4 लोगों की जलकर हुई मौत

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ कई बारे बनाएं शारीरिक संबंध, अब हुआ गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -