झारखंड : एक दिन में 626 नए संक्रमित मिले, बढ़ा मौत का आंकड़ा
झारखंड : एक दिन में 626 नए संक्रमित मिले, बढ़ा मौत का आंकड़ा
Share:

झारखंड में महामारी कोरोना के आज 626 नए सकारात्मक मामले मिले, जिसमें सबसे अधिक 267 केस रांची के हैं. आज मिले नए केस के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 15756 हो गई है, जिसमें से 9017 एक्टिव मामले हैं. 24 घंटे में 680 कोरोना संक्रमित ठीक होने के बाद कोरोना के खिलाफ जंग जीत कर घर लौटने वालों की संख्या बढ़कर 6594 हो गई है. आज उपचार के दौरान 03 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई. अबतक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की तादाद 145 हो गई है. आज पूर्वी सिंहभूम में, साहेबगंज और गढ़वा में एक-एक कोरोना रोगी की मृत्यु हो गई.

देश के नए CAG बने जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू

बता दे कि गुरुवार को बोकारो में 12,  देवघर में 35, दुमका में 22, पूर्वी सिंहभूम में 95, गढ़वा में 09, धनबाद में 07, गोड्डा में 14, गुमला में 05, हजारीबाग में 20, जामताड़ा में 03, खूंटी में 31, कोडरमा में 02, लातेहार में 35, लोहरदगा में 07, पलामू में 30, रांची 267, रामगढ़ में 13, साहेबगंज में 05, सरायकेला में 28, सिमडेगा में 06 और पश्चिम सिंहभूम में 02 नए पॉजिटिव मिले.

क्या आप जानते है हॉकी में भी लिया जाता है कैच, जानिए इस खेल के नियम

इसके अलावा बोकारो में 12, चतरा में 19, देवघर में 01, धनबाद में 252, दुमका में 03, पूर्वी सिंहभूम में 12, गढ़वा में 04, गोड्डा में 17, गुमला में 04, हजारीबाग में 18, खूंटी में 01, कोडरमा में 32, लोहरदगा में 17, पलामू में 03, रांची में 104, रामगढ़ में 120, साहेबगंज में 01, सरायकेला में 05, सिमडेगा में 01 और पश्चिमी सिंहभूम में 46 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके है. वही, लंबे समय के पश्चात ऐसा हुआ कि जितने पॉजिटिव मिले उससे अधिक रोगी स्वस्थ हुए. बड़ी तादाद में आज रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही झारखंड में कोरोना से ठीक होने का प्रतिशत 38.71% से बढ़कर 41.85% हो गया.

पीएम मोदी के बयान पर थरूर का हमला, कहा- CAA-NRC के बाद 8 करोड़ लोगों को भूल जाना चिंता की बात

15 अगस्त से शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो, केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

बसपा से आए विधायको को लेकर संकट में है गहलोत सरकार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -