अनिल कपूर ने उठाया सस्पेंस से पर्दा, रणबीर कपूर की इस अगली फिल्म का किया ऐलान
अनिल कपूर ने उठाया सस्पेंस से पर्दा, रणबीर कपूर की इस अगली फिल्म का किया ऐलान
Share:

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा था कि वे 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म करने जा रहे हैं। अब अनिल कपूर ने इस पूरे सस्पेंस का खुलासा कर दिया है। नए वर्ष के आरम्भ पर अनिल ने अपनी अपकमिंग मूवी के बारे में घोषणा कर दी है। 

वही रणबीर कपूर, अनिल कपूर तथा परिणीति चोपड़ा संदीप रेड्डी की आगामी मूवी में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का नाम एनिमल है। इस मूवी की घोषणा करने के साथ-साथ अनिल कपूर ने प्रशंसकों के साथ फिल्म के फर्स्ट लुक का वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म की कास्ट तथा प्रोडक्शन टीम से संबंधित सभी जानकारियां दी गई हैं। फिल्म का आरम्भ रणबीर कपूर की आवाज में एक संदेश से होती है जो अंत तक आते-आते गोलियों की आवाज में परिवर्तित हो जाती है।

तीनों के अतिरिक्त इस फिल्म में बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। 'एनिमल' का फर्स्ट वीडियो लुक साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'ओह बॉय, इस सीटी के साथ नया वर्ष और भी जबरदस्त हो गया है। एनिमल का फर्स्ट लुक पेश है। इस यात्रा के आरम्भ होने के लिए अब और प्रतीक्षा नहीं कर सकता।' फिल्म के फर्स्ट वीडियो लुक में म्यूजिक कमाल का है। यदि बात संदीप रेड्डी की करें तो संदीप ने 'अर्जुन रेड्डी' तथा 'कबीर सिंह' जैसी मूवीज निर्देशित की हैं। दोनों ही फिल्मों को लोगों से बहुत प्रशंसा प्राप्त हुई है।

2020 को अलविदा कहते हुए इमोशनल हुईं इरफ़ान खान की पत्नी सुतापा

बच्चन परिवार ने इस तरह मनाया नए साल का जश्न, पति को किस करते नजर आईं सोनम कपूर

सोनाली को किडनैप करना चाहता था यह पाकिस्तानी बॉलर, एक्ट्रेस ने उतारी थी माइकल जैक्सन की आरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -