रणबीर-आलिया की शादी के लिए निकले बाराती, वीडियो आए सामने
रणबीर-आलिया की शादी के लिए निकले बाराती, वीडियो आए सामने
Share:

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज यानि 14 अप्रैल को शादी करने जा रहे है। आपको बता दें कि इस कपल की शादी वास्तु अपार्टमेंट में होगी। ऐसे में कपल की शादी के लिए एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान (Soni Razdan), बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) निकल चुकी हैं। जी हाँ और इसके अलावा रणबीर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बहन रिद्धिमा भी निकल चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ इस कपल की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं हालाँकि आज रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें मिल पाना थोड़ा मुश्किल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि कपल की शादी के लिए काफी टाइट सेक्योरिटी रखी गई है। फिलहाल कुछ वीडियो सामने आए हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट शादी के लिए निकल चुकी हैं। इस वीडियो में शाहीन भट्ट पीले रंग के सूट में दिख रही हैं। तो वहीं मां सोनी राजदान ने आसमानी रंग का सूट पहना हुआ है। दोनों के हाथ में मेहंदी लगी हुई है। इसी के साथ बाराती यानी रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर भी शादी के लिए निकल चुकी हैं। आप देख सकते हैं नीतू कपूर ने इस दौरान हल्के पीले रंग का सूट पहना है।

तो वहीं रिद्धिमा ने धानी रंग का सूट पहना है। दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वैसे आपको बता दें कि पहले यह माना जा रहा था कि कपल की शादी 15 अप्रैल को होगी। हालाँकि बीते कल मेहंदी की रस्म के बाद नीतू कपूर ने बताया कि शादी आज यानी 14 अप्रैल को है। शादी 2 से 3 बजे के बीच हो सकती है।

शादी में आलिया को करोड़ों का गिफ्ट देंगे रणबीर, जानिए क्या है खास?

मेहँदी सेरेमनी में रणबीर की बहनों ने पहनी सबसे महंगी ड्रेस, कीमत सुनकर उड़ेंगे आपके होश

रणबीर-आलिया को फैन ने भेजा सोने के गुलाब का गुलदस्ता, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -