शमशेरा के नए गाने में रोमांटिक हुए रणबीर-वाणी, वीडियो देखते रह जाएंगे आप
शमशेरा के नए गाने में रोमांटिक हुए रणबीर-वाणी, वीडियो देखते रह जाएंगे आप
Share:

रणबीर कपूर और वाणी कपूर को आप सभी जल्द ही फिल्म ‘शमशेरा’ में देखने वाले हैं। अब हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल हैं- फितूर (Song Fitoor)। यह गाना यश राज बैनर्स के तले बना है और इस गाने का वीडियो यश राज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म का गाना जी हुजूर रिलीज किया गया था, और इस गाने को फैंस ने बहुत सराहा था। वहीं अब नए गाने फितूर को भी रणबीर (Ranbir Kapoor) और वाणी के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इस गाने में दोनों ही बहुत रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं।

जी हाँ और इस गाने के बोल, दोनों की कैमिस्ट्री से मेल खाते हैं। अब बात करें ‘फितूर’ गाने के वीडियो के बारे में तो ये गाना रणबीर और वाणी के कैरेक्टर्स के बीच की प्रेम कहानी को दर्शाता है। जी हाँ और यह गाना रेगिस्तान की खूबसूरत लोकेशन पर शूट हुआ है। इस गाने को रोमांस के लवर सुन सकते हैं और वह इसे पसंद भी करेंगे। इस गाने में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर और वाणी कपूर बहुत ही रोमांटिक मूड में हैं और दोनों के बीच की कैमिस्ट्री ने इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा दी है। गाने में इतने रोमांटिक सीन्स हैं, जिन्हें देखकर फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे। इस गाने को अरिजीत सिंह और नीती मोहन ने अपनी आवाज दी है।

जी हाँ और सुदीप जयपुरवाला ने एडिशन वोकल दिया है। इस गाने को कंपोज मिथुन द्वारा किया गया है, जबकि गाने को बोल करण मल्होत्रा ने लिखे हैं, जो इस फिल्म यानी शमशेरा के निर्देशक भी हैं। शमशेरा एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा भरपूर है। फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर के अलावा संजय दत्त भी अहम भूमिका में हैं।

Video: कीड़े-मकोड़े खाने को मजबूर हुए ये अभिनेता, जानिए क्या है माजरा?

'जय माँ कलकत्ते वाली, तेरा श्राप ना जाये खाली', जानिए क्यों अनुपम खेर ने कहा ऐसा?

बॉलीवुड में आने के लिए ग्लैमरस हुईं शहनाज गिल, रेड वाइन कलर के वनपीस में ढाया कहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -