गणेश विसर्जन में शामिल हुए रणबीर कपूर, माँ संग की आरती
गणेश विसर्जन में शामिल हुए रणबीर कपूर, माँ संग की आरती
Share:

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) रिलीज के लिए तैयार है और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इसी फिल्म के चलते आजकल खूब चर्चा में हैं। आप सभी को बता दें कि हर रोज रणबीर किसी नई जगह अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आते हैं। इस फिल्म के बारे में बात करें तो डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' को तैयार करने में 10 साल से ज्यादा खर्च किए हैं, और दूसरी बात इस फिल्म के जरिये पहली बार रणबीर के साथ, उनकी रियल लाइफ पार्टनर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। जी हाँ और फिल्म को इंडिया की सबसे महंगी फिल्म भी बताया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इसी के चलते जनता को थिएटर्स तक लाना भी जरूरी है, और इसी वजह से रणबीर मेहनत से नहीं चूक रहे। फिल्म को हिट बनाने के लिए जनता के प्यार के साथ-साथ, ईश्वर को भी रणबीर खुश करने में लगे है। जी हाँ और इस बात का सबूत बीते रविवार को नजर आया। बीते रविवार को मुंबई में गणपति विसर्जन के मौके पर भी रणबीर पहुंचे नजर आए। फिलहाल विसर्जन में पहुंचे रणबीर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ उनकी मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी हैं। गणपति को विदा करने से पहले उनकी पूजा कर रहे रणबीर ने ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी है।

इसी के साथ रणबीर ने एक कैप भी लगाया हुआ है। इसी के साथ नीतू कपूर ने ब्लू कुर्ता पहना हुआ है। इस वायरल वीडियो में दोनों आरती करते हुए नजर आ रहे हैं, हालाँकि काला ड्रेस पहनने के चलते रणबीर ट्रोल भी हो रहे हैं। काम के बारे में बात करें तो, नीतू कपूर कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, कियारा अडवाणी, अनिल कपूर और मनीष पॉल भी थे। करण जौहर के प्रोडक्शन में रिलीज हुई 'जुग जुग जियो' ने इंडिया में लगभग 85 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी तरफ, रणबीर ब्रह्मास्त्र के अलावा 'एनिमल' दिखाई देंगे।

मादक पदार्थों की सप्लाई में महिलाएं भी शामिल, इस वजह से करती है तस्करी

बंदी की बैरक में बिगड़ी तबीयत, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा मौत का खुलासा

लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस को नहीं मिले कोई दस्तावेज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -