कई रिजेक्शन के बाद रणबीर बने 'संजू'
कई रिजेक्शन के बाद रणबीर बने 'संजू'
Share:

बॉलीवुड के खलनायक के जीवन पर आधारित फिल्म 'संजू' रिलीज  हो चुकी है। इस ​फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के रूप में इतने रमे दिखे कि फिल्म देखने पर पता ही नहीं चलता कि संजय दत्त की भूमिका  कोई और अभिनेता निभा रहा है। पर्दे पर ऐसा लगता है, जैसे संजय दत्त की अपना किरदार निभा रहे हैं। रणबीर कपूर ने इस किरदार को निभाने के लिए मेहनत भी बहुत की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजू बनने के लिए रणबीर ने कई रिजेक्शन भी झेले। 

अरे आप क्या सोचने लगे, ये बिल्कुल सच है कि संजू का ​रोल मिलने से पहले रणबीर कई बार रिजेक्ट भी हुए। खबरों के अनुसार, संजू फिल्म शुरू होने से पहले रणबीर कपूर का स्क्रीन टेस्ट 8 महीने तक चला। खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर और संजय दत्त की पर्सनालिटी बिल्कुल अलग है, जब रणबीर यह फिल्म करने के लिए फाइनल हुए, तो वे खुद कांफिडेंट नहीं थे कि वह यह रोल कर पाएंगे या नहीं। संजय दत्त जैसा दिखने के लिए रणबीर ने अपने लुक पर बहुत काम ​किया। उनकी हेयर स्टाइल और मेकअ पर सबसे ज्यादा काम किया गया। यानी आठ महीने की मेहनत के बाद रणबीर संजू बन पाए। 

बता दें कि संजू बनने के लिए रणबीर ने लुक के साथ अपने वजन को भी मैनेज किया। संजू के लिए उन्होंने लगभग 20 किलो वजन बढ़ाया। यह बात खुद रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कही। रणबीर ने बताया कि वजन बढ़ाने के लिए उन्हें रात में कई बार उठकर मिल्क शेक पीना पड़ता था। यह  फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है और अपने तीन दिनों में ही इसने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

3 दिन में 100 करोड़ के करीब 'संजू'

पूरी नहीं बल्कि संजू बाबा की आधी जीवनी को दिखाया गया है संजू में

इन खास बातों को छुपाया गया है 'संजू' में

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -