रणबीर कपूर ने मारी आलिया भट्ट के लहंगे को लात, देखकर बोले लोग- इससे मत करो शादी...
रणबीर कपूर ने मारी आलिया भट्ट के लहंगे को लात, देखकर बोले लोग- इससे मत करो शादी...
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत की सबसे क्यूट जोड़ियों में शुमार रणबीर कपूर एवं आलिया भट्ट अगले वर्ष शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच उनका एक वीडियो रफ़्तार से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों ने आलिया भट्ट को रणबीर कपूर से ब्रेकअप करने की सलाह दे डाली है। ये वीडियो दीपावली के समय का है। जब रणबीर कपूर एवं कटरीना कैफ एक इवेंट में साथ दिखाई दिए थे। 

वही वायरल वीडियो में आलिया भट्ट स्टेज से नीचे की ओर जाती नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर उनके पीछे चल रहे हैं। इतने में रणबीर कपूर के पैरों के सामने आलिया भट्ट का लहंगा आता है। फिर जो रणबीर ने किया उसकी लोगों ने कभी उम्मीद नहीं की होगी। रणबीर कपूर पैरों से आलिया भट्ट के लहंगे को हटाते हुए नजर आए। वीडियो में रणबीर कपूर अपने एक पैर से आलिया के लहंगे को किक मार रहे हैं। क्योंकि वो उनके पैरों में फंस जाता। वीडियो में रणबीर-आलिया साथ में पोज देते हुए भी दिखाई देते हैं। आलिया-रणबीर का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों की कई सारी प्रतिक्रियाएं आने लगे। 

वही यूजर्स आलिया भट्ट को फ्री में रिलेशनशिप का ज्ञान देने लगे। लोगों को ये disrespectful लगा। लोगों ने उनके प्यार को जबरदस्ती वाला लव बोला। तो कोई रणबीर कपूर की प्लेबॉय इमेज पर कमेंट करने लगा। एक शख्स ने रणबीर कपूर के इस एक्ट को Unclassy बताया। कई लोग आलिया को सलाह देते नजर आए कि वो रणबीर कपूर को छोड़ दें उनसे शादी ना करें। उनका कहना है कि रणबीर उनके लिए बैड चॉइस हैं।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के इस एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, सामने आई ये बेहतरीन तस्वीरें

फराह खान ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, डायरेक्टर हुए हैरान

शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड की ये स्टार, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -