नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने जा रहे हैं रणबीर कपूर!
नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने जा रहे हैं रणबीर कपूर!
Share:

बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैसे रणबीर को काफी समय से स्क्रीन पर नहीं देखा गया है लेकिन अब वह लौट रहे हैं। साल 2018 में फिल्म संजू के साथ रणबीर ने सिल्वर स्क्रीन पर धमाका किया था। अब इन सभी के बीच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार वीडियो रिलीज कर इस बात का इशारा दिया है कि रणबीर कपूर नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने जा रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

वहीँ इस वीडियो में वो दर्शकों से बात करते हुए कहते हैं, ‘नेटफ्लिक्स पर एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस और कार्टून… यानी परिवार के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट है। अभी आप सब बिजी हो तो मिलते हैं क्रिकेट के बाद।’ वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन दिया है, 'रणबीर कपूर ने दूसरा शॉट आपका ध्यान खींचने के लिए लिया मगर हम समझते हैं कि अगर आप नहीं सुन रहे हैं तो जल्दी ही मिलते हैं।' वैसे अब इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने वाले हैं। वैसे अगर ऐसा होता है तो ये जरूर रणबीर कपूर के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर होने वाली है। इन दिनों रणबीर अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में है।

वह संजय दत्त के साथ फिल्म शेरशाह में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह सुपरहीरो बेस्ड फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगे जो करीब-करीब पूरी हो चुकी है। वहीँ इस फिल्म के अलावा फिल्म स्टार कबीर सिंह फेम साउथ फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं।

कोरोना महामारी के बीच क्यों कराए जा रहे यूपी पंचायत चुनाव ? योगी सरकार ने दिया जवाब

कभी मुमताज से शादी करना चाहते थे फिरोज खान, लेकिन रियल लाइफ में बन गए समधी

ब्रिटेन के कॉलेज में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी, 2 लोग हुए जख्मी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -