परिवार संग डिनर पर गए रणबीर कपूर, आलिया को ना देख भड़के फैंस
परिवार संग डिनर पर गए रणबीर कपूर, आलिया को ना देख भड़के फैंस
Share:

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने दमदार अंदाज के लिए मशहूर हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है। बीते रविवार को उन्होंने अपना वक्त अपने परिवार के साथ बिताया। इस दौरान वह अपने पूरे परिवार के साथ डिनर पर गए थे जिसकी तस्वीरें उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आप देख सकते हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा तस्वीरों में उनकी मां नीतू कपूर, अंकल रणधीर कपूर और बाकी लोग दिखाई पड़े। हालांकि इन तस्वीरों को देख फैंस के मन में एक ही सवाल आया जो यह रहा कि आलिया कहाँ है।

आप देख सकते हैं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं हालाँकि कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा कि 'उन्हें इस फ्रेम में एक शख्स की कमी खल रही है।' कमेंट्स में फैंस का इशारा आलिया भट्ट की तरफ रहा। आप सभी को बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों को आए दिन एक-दूजे के साथ देखा जाता है। दोनों एक-दूजे के परिवार के साथ समय बिताते हैं और खबरें है दोनों इस साल शादी करने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि आलिया भट्ट अब रणबीर कपूर के फैमिली इवेंट्स में भी मौजूद रहती हैं। जी हाँ और कई बार ऐसा हुआ है कि जब रणबीर कपूर के घर में कोई फैमिली इवेंट था और वहां पर आलिया भट्ट भी पहुंच गईं।

ऐसे में अब दोनों के शादी को लेकर यही कहा जा रहा है कि वह इसी साल शादी करेंगे। काम के बारे में बात करें तो दोनों जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएँगे।

VIDEO: कभी रणवीर को गले लगाते तो कभी आलिया संग मटकते दिखीं राखी सावंत

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे है नसीरुद्दीन शाह

भारतीय महिला टीम ने पहले जीता मैच और अब दिल, VIDEO देखकर खुश हो रहे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -