इस वजह से मुश्किल में पड़ सकता है रणबीर-आलिया का रिश्ता !
इस वजह से मुश्किल में पड़ सकता है रणबीर-आलिया का रिश्ता !
Share:

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियो में बने हुए हैं| पिछले दिनों दोनों ने मनाली में अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग की थी| अक्सर दोनों की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं| हालांकि दोनों ही इसे बार-बार नकारते रहे हैं| हाल ही में आलिया और रणबीर की शादी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है| 

दरअसल, इस शादी की भविष्यवाणी के बारे में विरल भयानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है| आलिया और रणबीर की शादी को लेकर ये भविष्यवाणी आचार्य विनोद कुमार ने की है| इस भविष्यवाणी में बताया गया है, 'आलिया और रणबीर की कुंडली के हिसाब से 2019 के अक्टूबर से लेकर 2020 तक दोनों की शादी की प्रबल संभावना है|' 'शुक्र जो प्यार और रोमांस का ग्रह माना जाता है, वो इन दोनों की कुंडली में सकारात्मक स्थिति में है| हालांकि आलिया भट्ट की कुंडली में ऐसे संकेत भी हैं कि जो इस रिश्ते में कुछ गलतफमियां और कंफ्यूजन पैदा हो सकती है| जिसके चलते शादी में देरी भी हो सकती है'| 

इसके साथ ही बताया गया, 'अगर ये दोनों शादी करते हैं तो ये बंधन इन स्टार्स के करियर के लिए नई ऊचाइयां लेकर आ सकता हैं| इसके साथ ही इन दोनों को आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं पाएगा|' बता दें कि कुछ वक्त पहले इन दोनों की शादी का नकली कार्ड वायरल हुआ था|

आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी| ये आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की साथ में पहली फिल्म है| यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी| फिल्म से जुड़े एक सूत्रो के मुताबिक, फिल्म में शाहरुख का गेस्ट अपीयरेंस होगा| शाहरुख का यह भूमिका रणबीर कपूर के सफर को आगे बढ़ाने में अहम किरदार निभाएगा|

Box Office: रिलीज़ के दूसरे दिन पानीपत ने पकड़ी रफ़्तार, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

'लाल सिंह चड्ढा' में किरदार में बिल्कुल अलग नज़र आ रहे आमिर खान, फोटो देखकर आप भी कहेंगे OMG

एक्टर परमब्रत चटर्जी ने एक इवेंट में कहा- ''क्या हिंदी सिनेमा ही नेशनल सिनेमा है?''

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -