8 मंजिला पुश्तैनी घर में होगा रणबीर और आलिया की बेटी का ग्रैंड वेलकम, सज चुका है बेबी रूम
8 मंजिला पुश्तैनी घर में होगा रणबीर और आलिया की बेटी का ग्रैंड वेलकम, सज चुका है बेबी रूम
Share:

बॉलीवुड मूवी स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में मां बन चुकी है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ने 6 नवंबर के दिन अपनी बेटी को जन्म दे दिया है। खबरों का कहना है कि अदाकारा आलिया भट्ट ने सी-सेक्शन सर्जरी के माध्यम से अपनी बेटी को जन्म किया है। हलाकि आलिया भट्ट कि डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इस दौरान निरंतर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का परिवार मुंबई के HN रिलायंस हॉस्पिटल में मिलने के लिए पहुंच चुका है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी को लेकर फिल्मी दुनिया में खासा उत्साह देखने के लिए मिला है। फैंस भी इस स्टार कपल की बेटी की पहली झलक के लिए तरसने लगे है। अब इस स्टार कपल की नन्हीं परी को लेकर एक दिलचस्प जानकारी भी सामने आ चुकी है। सुनने में आया है कि मूवी स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी अपने पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में ही कदम रखने वाली है।

बेबी कपूर के लिए तैयार हुआ कृष्णा राज बंगला: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का वेलकम उनके पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होने वाला है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि नीतू कपूर, रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ नए कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने जा रहे है। जो एक 8 मंजिला इमारत है। इसमें से एक स्टोरी पर नीतू कपूर का निजी घर होने वाला है। जबकि दूसरे फ्लोर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर होने वाला है। एक पूरी फ्लोर नए बेबी के लिए रखा जा चुका है। जहां जब उसे अपने लिए वक्त की जरूरत हो वहां सारी चीजें मौजूद हों।

बहन रिद्धिमा कपूर के लिए भी बुक है एक फ्लोर: इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि घर की चौथी मंजिल को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए रखा गया है जब भी वो शहर में हों, वो यहां रह पाए। जबकि बाकी की फ्लोर को दूसरी सुविधाएं स्विमिंग पूल और ऑफिस फ्लोर के लिए रख दिया गया है। जहां आलिया, रणबीर और नीतू कपूर स्क्रिप्ट्स नैरेशन जैसी एक्टिविटीज भी कर पाएंगे।

Video: फिर ट्रोलर्स के निशाने पर जया बच्चन, कंगना ने कहा हेलो तो कर दिया इग्नोर

शादी के 9 साल बाद अलग हुआ ये मशहूर कपल, कहा- 'हमारा अलग होना ही बेहतर है'

शुरू हुआ शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल', पहला गेस्ट बना ये मशहूर अभिनेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -