संकट में घिरे राणा दंपत्ति! अब BMC को मिले अवैध निर्माण के सबूत, आज उठाया जा सकता है बड़ा कदम
संकट में घिरे राणा दंपत्ति! अब BMC को मिले अवैध निर्माण के सबूत, आज उठाया जा सकता है बड़ा कदम
Share:

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा तथा उनके पति रवि राणा की समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती नजर आ रही हैं। अवैध निर्माण के शक पर BMC की टीम सोमवार दंपत्ति के घर तहकीकात करने पहुंची थी। तत्पश्चात, अब माना जा रहा है कि टीम के हाथ अवैध निर्माण के सबूत लगे हैं जिसको लेकर आज BMC राणा दंपत्ति को नोटिस भेज सकती है।

दरअसल, हनुमान चालीसा विवाद में जेल में रहने के बाद अब BMC ने अपनी जांच दंपत्ति के खिलाफ आरम्भ कर दी है। BMC को राणा दंपत्ति के मुंबई मौजूद घर को लेकर अवैध निर्माण का शक था जिसके बाद उन्हें नोटिस भेज तहकीकात आरम्भ की गई। पिछले दिन BMC की टीम दंपत्ति के घर जांच करने पहुंची जिसके बाद टीम को कुछ ऐसे सबूत प्राप्त हुए हैं जो अवैध निर्माण बताते हैं। 

सूत्रों से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, दंपत्ति के घर टीम लगभग 1 घंटे तक रही। BMC अफसर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज की होने वाली जांच हो गई है अब हम अपनी रिपोर्ट देंगे जिसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा कि क्या एक्शन लेना है। बता दें, जेल से छूटने के बाद राणा सीधे लीलावती अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस के चलते उनके कई टेस्ट किए गए थे जिसमें MRI टेस्ट भी सम्मिलित था। इसी जाँच के चलते किसी ने उनकी फोटोज क्लिक की थी। अब उन फोटोज की वजह से ही विवाद हो रहा है। इसको लेकर ही शिवसेना अब उनको घेर रही है। 

'ये कांग्रेस का कर्ज चुकाने का वक़्त..', आखिर पार्टी के नेताओं से क्या मांग रहीं सोनिया गांधी ?

मिशन गुजरात पर अमित शाह, उन सीटों पर फोकस, जहाँ पहले नहीं खिल पाया 'कमल'

नुसरत के ग्लैमरस लुक ने बनाया हर किसी को दीवाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -