दीपिका ने इफ्तारी का वीडियो किया शेयर, बताया कैसा रहा पहला रोजा
दीपिका ने इफ्तारी का वीडियो किया शेयर, बताया कैसा रहा पहला रोजा
Share:

रमजान शुरू हो चुका है ऐसे में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे हैं जो इस मौके पर रोजा रख रहे हैं। इसके साथ ही रमजान के पहले दिन उन्होंने फैंस को मुबारकबाद भी दी। 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी रोजा रख रही हैं। वो और उनके पति शोएब इब्राहिम ने पहली सहरी के दौरान की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही दीपिका हर साल पति के साथ रोजा रखती हैं। सहरी के बाद अब इफ्तार के समय का उनका वीडियो सामने आया है। वहीं वीडियो में दीपिका ससुरालवालों के साथ बैठी हुई हैं। इसके साथ ही बगल में उनके पति शोएब भी नजर आ रहे हैं। 

दीपिका ने इस दौरान व्हाइट कुर्ता पहना हुआ है। इसके साथ ही सिर पर दुपट्टा लिया हुआ है। वीडियो उनके एक फैन पेज से शेयर की गई है। इसके साथ ही रमजान के पहले दिन शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से बात की।वहीं  एक यूजर ने शोएब से पूछा कि दीपिका का पहला रोजा कैसा था? इस सवाल पर शोएब ने बताया कि 'उनका रोजा भी बहुत अच्छा था।' इससे पहले दीपिका ने जो तस्वीरें शेयर की थीं वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

इसके साथ ही तस्वीर में दीपिका बिना मेकअप के दिखीं। उन्होंने सफेद दुपट्टे से सिर को ढक रखा है। वहीं शोएब की बात करें तो सफेद रंग के कुर्ते में वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं।  दीपिका ने पति शोएब और सास के साथ तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'इन मुस्कुराहटों से बढ़कर अब क्या मांगू ऊपरवाले से। वहीं अपने खजाने का ये सबसे कीमती जेवर उसने हमें दे दिया है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by shoaika world♥️ (@shoaika_world) on

हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने 'श्रीकृष्णा' में किया था काम

CID में ऐसे आया था दया के दरवाजा तोड़ने का सीन

नई योग क्रिया सीखते समय घायल हुई करिश्मा तन्ना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -