BJP और प्रधानमंत्री मोदी की छवि में गिरावट आई है : जिला अध्यक्ष राम निवास तिवारी
BJP और प्रधानमंत्री मोदी की छवि में गिरावट आई है : जिला अध्यक्ष राम निवास तिवारी
Share:

सिंगरौली: सिंगरौली कांग्रेस आईटी विभाग के जिला अध्यक्ष राम निवास तिवारी ने हाल ही में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में BJP को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ''भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हुए अपने पापों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।'' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ''कमलनाथ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता की वजह से दुनिया में भारत की जो छवि धूमिल हुई है उस को उजागर किया है!! भाजपा नेताओं को पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि बेड की बदहाल व्यवस्था एवं इंजेक्शन की कालाबाजारी और ऑक्सीजन की सौदेबाजी से लाखों लोगों की जो मौत हुई है। इसमें भारत की छवि कितनी महान बनी है। नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन बेचने वाले ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले लोगों से भाजपा नेताओं के संरक्षण के जो प्रमाण मिले हैं, जो लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है, उससे भारत की छवि पर क्या चार चांद लगा है?''

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ''देश के प्रधानमंत्री की अकर्मण्यता की वजह से भारत की जनता ने जो पीड़ा झेली है। सड़कों पर लोग तड़प-तड़प कर मर गए हैं वह किसी से छिपा नहीं है। आज वही लोग सस्ती राजनीति करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी पर मनगढ़ंत एवं बेवजह आरोप लगा रहे हैं। जिस तरह से देशभर में भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी की छवि में गिरावट आई है, उसको सुधारने के लिए कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाकर घृणित राजनीति भाजपा के नेताओं द्वारा की जा रही है ऐसी राजनीति की हम घोर निंदा करते हैं। आशा करते हैं कि भाजपा सरकार ऐसे कृत्यों से बाज आएगी और जनता को मुफ्त में वैक्सीन, वेंटिलेटर, उपलब्ध कराएं और ब्लैक फंगस जैसे महामारी की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं।''

वैसे राम निवास तिवारी के अलावा भी अब तक कई कांग्रेस नेता BJP को निशाने पर ले चुके हैं।

महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या मिली हैं छूट

आज है कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए आज का पंचांग?

ऐसे शुरू हुआ था बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन वीर दस का सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -