रामनाथ कोविद होंगे बिहार के नए राज्यपाल
रामनाथ कोविद होंगे बिहार के नए राज्यपाल
Share:

पटना : बिहार में नए राज्यपाल की नियुक्ति संबंधि आदेश जारी हो गए हैं हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर उनसे किसी तरह से सलाह - मशवरा नहीं की। मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल होंगे। 

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर - नवंबर में बिहार में विधानसभा के चुनाव संभावित हैं इसके ऐन पहले बिहार में भाजपा समर्थित राज्यपाल की नियुक्ति होने से बिहार की जेडीयू सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता कोविद 69 वर्ष के हैं और वे भी दलितों के नेता माने जाते हैं। वे भाजपा दलित मोर्चा के साथ अखिल भारतीय कोली समाज अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कोविद एक अच्छे नेता हैं और भाजपा के दलित चेहरे के इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने के साथ नीतिश की परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -