'मैं 5 साल से घरेलू हिंसा का शिकार हो रहा हूँ', पत्नी पर आरोप लगाते हुए बोला DSP
'मैं 5 साल से घरेलू हिंसा का शिकार हो रहा हूँ', पत्नी पर आरोप लगाते हुए बोला DSP
Share:

आप सभी ने अब तक सुना होगा या देखा होगा कि महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं, लेकिन झारखंड के रामगढ़ में पदस्थ डीएसपी ने पत्नी से प्रताड़ित होकर खुद के लिए न्याय की गुहार लगाई है। जी हाँ, इस मामले में मिली जानकारी के तहत एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने वीडियो शेयर कर कहा है कि, 'बेटे को कपड़े पहनाने के दौरान पत्नी अचानक हिंसक हो गई और उनके दाहिने हाथ को खरोंच दिया।' केवल यही नहीं बल्कि इसके बाद वह आवास से निकलकर चली गई। हालाँकि इन सभी के बीच, पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने एक वीडियो शेयर कहा कि डीएसपी ने उसके साथ मारपीट की है, जिसकी वजह से काफी गहरी चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।

इस मामले में डीएसपी किशोर कुमार रजक ने आरोप लगाते हुए कहा, ”मैं पिछले 5 साल से लगातार घरेलू हिंसा का शिकार हो रहा हूं। मुझे शादी के जाल में फंसाया गया, फिर मुझसे रुपए वसूलने के लिए पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने बड़ी राजनीतिक साजिश रची, जिसकी वजह से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहा हूं।” इसके अलावा रजक ने कहा कि, 'उनकी पत्नी शादी से पहले लखनऊ, इलाहाबाद वह अन्य शहरों में कई अधिकारियों को गंभीर आरोप में फंसाकर ब्लैकमेल कर चुकी है।''

 

दूसरी तरफ हॉस्पिटल में भर्ती वर्षा श्रीवास्तव ने कहा, ''उनका डीएसपी पति दूसरी शादी करना चाहता है। उसने घर में दूसरी शादी करने की बात कबूली है। कई बार वह दूसरी लड़कियों को वीडियो कॉल करता है और मुझे मारते पीटते हुए दिखाता है। हिंसक व्यवहार से प्रताड़ित हो रही हूं। अपने बच्चे के लिए कई बार न्याय की गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन कहीं भी बात नहीं सुनी जाती।'' आप सभी को बता दें कि रामगढ़ DSP किशोर कुमार रजक का उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। जी दरअसल बीते 5 सालों में दोनों एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा दोनों एक दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज करा चुके हैं।

Video: लीटर में 'आटा' खरीदते हैं राहुल गांधी.., लोग बोले- कभी किराना दूकान गए भी हो...

लखनऊ के Levana होटल में लगी भीषण आग, खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे लोग

रिंग गर्ल Jiselle Arianne ने रूस के प्रेसिडेंट पुतिन दिया ये खास चेलेंज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -