कांग्रेस की नाजायज़ औलाद है राहुल गांधी
कांग्रेस की नाजायज़ औलाद है राहुल गांधी
Share:

भोपाल : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई देशविरोधी नारेबाजी और उसे लेकर राहुल गांधी के बयानों को लेकर मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने राहुल का विरोध किया है लेकिन उन पर निजी हमले भी किए हैं। दरअसल रामेश्वर शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। विधायक शर्मा द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की नाजायज़ औलाद तक कह दिया गया है। शर्मा की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक बवाल मचने की पूरी संभावना है।

इस मामले में शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने आतंकवाद का विरोध किया, लेकिन राहुल गांधी आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए वो सबसे बड़े आतंकवादी हैं। राहुल के लिए रामेश्वर शर्मा ने काफी निचले शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें कांग्रेस की नाजायज़ औलाद कह दिया। उनकी इस तरह की टिप्पणी से फिर से राजनीति में निजी हमलों को लेकर सवाल उठने प्रारंभ हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई नारेबाजी को लेकर छात्र नेताओं का समर्थन किया था। जिसके बाद उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -