पृथ्वीराज चव्हाण बनकर मशहूर हुए थे रमेश भाटकर
पृथ्वीराज चव्हाण बनकर मशहूर हुए थे रमेश भाटकर
Share:

जाने-माने मशहूर मराठी अभिनेता रमेश भाटकर का आज जन्मदिन है। रमेश भाटकर को टेलीविज़न सीरीज ‘कमांडर’ और ‘हेलो इंस्पेक्टर’ में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘आई पाहिजे’ ‘कुछ तो है’ और ‘भवेश जोशी सुपरहीरो’ जैसी हिंदी और मराठी फिल्मों में एक्टर के तौर पर 30 वर्षों से ज्यादा समय तक काम किया। 

रमेश भाटकर ने अपना डेब्यू, मराठी फिल्म Chandoba Chandoba Bhaglaas से वर्ष 1977 में किया था। 1978 में उन्होंने आस्था विनायक, दुनिया करी सलाम, मचेर्ची मनसा, आप्ली मनसा और मचेरी शादी में काम किया। उन्होंने कई सारे नाटकों में भी काम किया।रमेश की पत्नी का नाम मृदुला है और उनके बेटे का नाम हर्षवर्धन भाटकर है। वर्ष 2007 में भाटकर एवं फिल्म डायरेक्टर रवि नायडू समेत 5 अन्य लोगों पर एक 17 वर्ष की नाबालिग लड़की के यौन शोषण करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बाद में वर्ष 2010 में वो जिला औऱ सेशन कोर्ट से रिहा हो गए थे। 

ऐसी मिली पहचान:- 
रमेश ने थिएटर में भी काम किया था। उनके लोकप्रिय नाटकों की बात करें तो उन्होंने नाटक 'अश्रुंची झाली फुले', 'केव्हा तरी पहाटे', 'अगर तू येशील', 'राहु केतु' और 'मुक्ता' जैसे शानदार नाटक किए। इसके साथ ही रमेश भाटकर ने 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की भूमिका निभाई थी। इसमें उनकी भूमिका की खूब प्रशंसा हुई थी। उन्होंने मराठी के अतिरिक्त कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया था।

मोनालिसा का ये अंदाज देखकर आप हो जाएंगे दीवाने

सबके सामने जमकर लड़े ये मशहूर कपल, देखकर चौंके लोग

चीटिंग के आरोप पर कनिका मान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -