रामबाई के बिगड़े बोल, सबके सामने कलेक्टर से बोली- 'आंखें फूट गई है क्या?'
रामबाई के बिगड़े बोल, सबके सामने कलेक्टर से बोली- 'आंखें फूट गई है क्या?'
Share:

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से MLA रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते ख़बरों में हैं। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर। उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ तथा बदतमीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया। कलेक्टर ने कहा कि विधायक ने ये सब प्लानिंग के तहत किया है। उनके खिलाफ मैं FIR कराऊंगा। MLA रामबाई शुक्रवार को महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी।

दरअसल, पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रमुख अफसर नहीं पहुंचे। यहां पर काफी सारी महिलाएं अपनी परेशानिया लेकर पहुंची थीं। MLA रामबाई को इस बात पर गुस्सा आया, तो वह उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। तत्पश्चात, कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया तथा फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने महिलाओं की परेशानी बताई, तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही। जिलाधिकारी ने बार-बार चेक करा लेंगे जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, तो विधायक भड़क गई तथा उन्होंने अपना आपा खोते हुए जिलाधिकारी के लिए ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द इस्तेमाल किए।

विधायक रामबाई ने गुस्से में कहा कि क्या आपकी आंखें फूट गई है, या फिर आप ढोर हो? उन्होंने कलेक्टर से कहा कि तुझे 2 रुपए की अक्ल नहीं है। इस के चलते कलेक्टर विधायक की बात को अनसुना करते रहे तथा उपस्थित महिलाओं से समस्या के समाधान का आश्वासन देते रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने बताया कि कलेक्टर एसी चैंबर में बैठे रहते हैं। जनता परेशान है तथा 15 वर्षों से लोगों की दिक्कतों का समाधान नहीं हो रहा है। राज्य के सीएम देश के पीएम के जन्मदिन के मौके पर लोगों की परेशानियों का समाधान करने के लिए शिविर आयोजित कर रहे हैं, किन्तु वह सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। कोई जवाबदार अफसर मौके पर नहीं पहुंच रहा है, इसलिए लोगों को लेकर कलेक्ट्रेट आई थी। कलेक्टर को परेशानी बताई तो वह बार-बार कह रहे हैं, तहकीकात करा लेंगे, चेक करा लेंगे। इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया। वही इस मामले में कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य का कहना है कि विधायक ने पूरे योजना के साथ यह हरकत की है। इसलिए वह उनके खिलाफ FIR करा रहे हैं। उन्होंने एसपी को इस मामले की जानकारी दे दी है।

वकील की आत्महत्या पर जबलपुर में मचा बवाल, शव लेकर हाईकोर्ट पहुंचे साथी

पुलिस की शर्मनाक करतूत! UP की लड़की से दरिंदगी कर उठाया ये हैरतंअगेज कदम

'सचिन को कांग्रेस अध्यक्ष बनाओ या राजस्थान का CM..', गहलोत के सामने पायलट समर्थकों की नारेबाजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -