रामायण की सीता इस शख्स को समझती है राम
रामायण की सीता इस शख्स को समझती है राम
Share:

कोरोना वायरस लॉकडाउन में रामायण को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही रामायण की अपार सफलता की वजह से इस सीरियल के कलाकार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके साथ ही रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की पॉपुलैरिटी भी रातों रात बढ़ चुकी है। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से बातचीत करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडियी पर बढ़ते अपने फॉलोअर्स के लिए चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया था। वहीं इस बीच अपने बयान के चलते दीपिका चिखलिया फिर से लाइमलाइट बटोर रही हैं। हाल ही में दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में अपने विचार खुलकर रखे हैं। 

यहां मजेदार बात यह है कि इस बातचीत के दौरान दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी को राम का दर्जा दे डाला है। एक मिडिया रिपोर्टर से बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने बताया कि, 'आज के समय के राम केवल पीएम मोदी हैं। वहीं नरेंद्र मोदी हमेशा अच्छे काम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनसे अच्छा राम का उदाहरण कोई और हो ही नहीं सकता।' इसके अलावा दीपिका चिखलिया ने देश के रावण के बारे में भी अपने विचार रखे हैं। रावण के बारे में बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा कि, 'मेरे हिसाब से आज का रावण केवल लालच है। यदि लालच न हो तो कोई भी इंसान गलत काम नहीं कर पाएगा।'पीएम मोदी को राम बता कर दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 

इसके साथ ही इस समय हर कोई दीपिका चिखलिया के इस बयान के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस लॉकडाउन में भी दीपिका चिखलिया अपने काम पूरे करने में जुटी हुई हैं। जल्द ही दीपिका चिखलिया फिल्म सरोजिनी में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले ही दीपिका चिखलिया ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके साथ ही दीपिका चिखलिया के इस पोस्टर की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में दीपिका चिखलिया सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं सरोजिनी नायडू को द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। इन दिनों दीपिका चिखलिया अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट करने में लगी हुई हैं।

बहन की शादी में शहीर शेख के छलक आए थे आंसू

इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक की पीस TV पर करोड़ों का जुर्माना, नफरत फैलाने का आरोप

एकता कपूर की वेब सीरीज बारिश 2 में नजर आएंगे जितेंद्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -