'रावण वध' के सीन्स काटने पर भड़के फैंस
'रावण वध' के सीन्स काटने पर भड़के फैंस
Share:

बीती रात ही टीवी सीरियल रामायण (Ramayan) में रावण वध का एपिसोड प्रसारित किया गया है। इसके बाद से ही रावण वध को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय छिड़ गया है। फैंस दावा कर रहे हैं कि रामायण की कहानी जल्दी खत्म करने के चक्कर में शो के प्रोड्यूसर्स ने रामायण के कुछ सीन्स काट दिए हैं। इसके साथ ही रामायण के सीन्स हटाने पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जिसके बाद से ही फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दूरदर्शन और शो के प्रोड्यूसर्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एडिट किए गए सीन्स में अहिरावण, रावण वध, रावण-लक्ष्मण की लड़ाई के सीन्स गायब थे। रामायण में मेघनाद की मौत के बाद सीधा रावण और राम की लड़ाई को दिखाया गया था। 

जबकि दावों के मुताबिक रावण के जाने से पहले अहिरावण राम की सेना का सामना करता है।अहिरावण के रामायण में न आने से काफी लोग नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स ने दूरदर्शन को टैग करके अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रामायण महाभारत और श्री कृष्ण जैसे सीरियल्स को काट छांट के बिना टीवी पर दिखाया जाना चाहिए। वहीं ये टीवी शोज हमारी संस्कृति को दिखाते हैं।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'ये दूरदर्शन कर क्या रहा है? वहीं रामायण के बहुत सारे सीन्स काट दिए गए हैं। राम और लक्ष्मण को अहिरावण किडनैप करके पाताल लोक ले जाता है। यहां तो अहिरावण को दिखाया ही नहीं गया है। 

वहीं हनुमान के बेटे मकरध्वज के सीन्स भी रामायण से हटा दिए गए हैं।जहां एक तरफ कुछ लोग दूरदर्शन पर भड़ास निकाल रहे हैं तो वहीं कुछ लोग रावण के मरने का जश्न मनाते नजर आए। इसके साथ ही सोशल माडिया पर बीते दिन से ही लोग दशहरे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। ऐसा बताया  जा रहा है कि, दशहरे के दिन ही रावण की मौत हुई थी। वहीं लोगों के इस रिएक्शन से साफ है कि सबको रामायण देखने में बड़ा ही मजा आ रहा है। वहीं शो में हो रही हर हलचल पर फैंस की पैनी निगाहें बनी रहती हैं। फैंस की जबरदस्त डिमांड के चलते टीवी के इस माइथोलॉजिकल शो ने जमकर टीआरपी बटोरी है।

अरविंद त्रिवेदी नहीं अमरीश पुरी बनने वाले थे रामायण के रावण

युद्ध से पहले 'राम' और 'रावण' ने मिलाया था हाथ, तस्वीर हुई वायरल

इस कारण से टॉप ट्रेंड में आया 'रामायण' दशहरे की शुभकामनाएं देने लगे यूजर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -