रामायण के 'लक्ष्मण' को याद आए बीते दिन, शेयर की ये अद्भुत तस्वीरें
रामायण के 'लक्ष्मण' को याद आए बीते दिन, शेयर की ये अद्भुत तस्वीरें
Share:

रामानंद सागर की रामायण का COVID-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दोबारा प्रसारण किया गया। इसके पश्चात् से ही इसकी सभी भूमिकाओं को ऑडियंस का एक बार फिर से प्यार मिला। लोगों का प्यार देख रामायण में राम, सीता तथा लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले तीनों कलाकार अरुण गोविल, सुनील लहरी तथा दीपिका चिखलिया भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हो गए। ऐसे में सभी रामायण से सबंधित अपनी पुरानी यादों को लोगों के साथ बांटने लगे।

वही रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। वो अक्सर रामायण से जुड़ी कई यादों को प्रशंसक के साथ शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर से सुनील ने रामायण के स्टेज शो की फोटोज को शेयर करते हुए लंदन के उन दिनों को याद किया है।

साथ ही सुनील ने अपनी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया तथा अरुण गोविल स्टेज पर रामायण परफॉर्म करते दिखाई आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, 'कुछ पुरानी यादें सितंबर 91की। रामायण का स्टेज शो लंदन तथा लिसेस्टर में। बहुत अच्छा शो था, बहुत अच्छा प्रदर्शन, ऑडियंस से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली।' इसके साथ ही उन्होंने ऑर्गेनाइजर मिस्टर पंकज सोढ़ा का आभार भी व्यक्त किया।

राहुल वैद्य ने पवित्रा पूनिया के कैरक्टर पर उठाये सवाल, एक्ट्रेस ने कही ये बात

'बुर्ज खलीफा' गाने पर आसिम रियाज ने किया धमाकेदार डांस

स्वीमिंग पूल में पति संग एन्जॉय करते नजर आईं दीपिका कक्क्ड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -