देबिना बनर्जी ने अपने करियर में निभाए है यह दमदार किरदार
देबिना बनर्जी ने अपने करियर में निभाए है यह दमदार किरदार
Share:

टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक देबिना बनर्जी आज 37 साल की हो रही हैं। इसके साथ ही देबिना ने अपने करियर की शुरुआत तो फिल्मों से की लेकिन, उन्हें कामयाबी टीवी से ही मिली। वहीं लगभग 15 साल लंबे करियर में उन्होंने टीवी के कई बड़े धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई हैं। साथ ही कई प्रतिष्ठित रियलिटी शो में वे प्रतियोगी के रूप में नजर आई हैं। इसके साथ ही उनके जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।

किरदार : सीता
धारावाहिक : रामायण (2008)

आपकी जानकारी के लिए बता दें की धारावाहिक रामायण से पहले देबिना तमिल भाषा में बनी फेंटेसी एडवेंचर थ्रिलर सीरीज 'मायावी' में मुख्य भूमिका निभा चुकी थीं। उस तमिल टीवी सीरीज में उनके पति गुरमीत चौधरी भी उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। फिलहाल तब तक इन दोनों की शादी नहीं हुई थी लेकिन ये दोनों अभिनेता इसी शो से एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। देबिना और गुरमीत चौधरी का एक साथ यह दूसरा शो था। इस शो में देबिना माता सीता के रूप में नजर आईं। सागर आर्ट्स इंटरप्राइजेज के निर्माण में बना ये शो एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुआ था जो चैनल अब बंद हो चुका है।

किरदार : मयूरी गोमुख नारायणन
धारावाहिक : चिड़िया घर (2011)

ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि देबिना और गुरमीत की शादी वर्ष 2011 में हुई। लेकिन, हकीकत यह है कि इन दोनों की शादी 2006 में ही हो चुकी थी। उस समय गुरमीत एक संघर्षरत अभिनेता थे। वहीं वे देबिना को कुछ दे नहीं सकते थे इसलिए उन्होंने अपनी शादी को गुप्त रखा। बाद में पूरी दुनिया के सामने इन्होंने 2011 में फिर से शादी की। देबिना का दूसरा मशहूर शो चिड़ियाघर काफी हिट हुआ था। इस शो में देबिना मयूरी के नाम से नजर आईं जिनके किरदार को मोरनी के रूप में जाना जाता है। इस शो में राजेंद्र गुप्ता, शिल्पा शिंदे, शुभांगी अत्रे जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

किरदार : धुरमोना
धारावाहिक : यम हैं हम (2015)

देबिना के पति गुरमीत चौधरी पर्दे पर जितने रोमांटिक दिखाई देते हैं, असल जिंदगी में भी वे उतने ही रोमांटिक हैं। देबिना के जन्मदिन पर जब गुरमीत ने उन्हें शुभकामनाएं देनी चाही तो उन्होंने एक योजना बनाई, जिसमें कुछ लोगों को इकट्ठा करके उन्होंने बैंड और बाजा देकर बारात के रूप में तैयार किया। गुरमीत देबिना को घर से लेकर आए और रात में 12 बजे मुंबई की सड़कों पर वे बैंड और बाजे बजाए गए। फिलहाल इसके बाद गुरमीत बहुत शरमा रहे थे। इनकी रोमांटिक कहानियों के बीच देबीना अपने काम में भी व्यस्त थीं। स्वस्तिक पिक्चर्स के बैनर तले बने इस शो में उन्होंने प्राण हरने वाली देवी धुरमोना का किरदार निभाया है।

किरदार : डॉक्टर मधुमति
धारावाहिक : डॉक्टर मधुमति ऑन ड्यूटी

वहीं देबिना का करियर शुरुआत से ही बहुत व्यस्त रहा है। वे हर वक्त किसी ना किसी शो में अपने काम को अंजाम देती रहती थीं। टीवी के बेहतरीन शोज में मुख्य किरदारों के अलावा वे एपिसोडिक शो आहट और द कपिल शर्मा शो जैसे कई शोज का हिस्सा भी रही हैं।इसके साथ ही  इस शो में देबीना एक डॉक्टर के रूप में नजर आईं। वहीं उनसे पहले इस किरदार को धारावाहिक 'एफआईआर' से प्रसिद्धि पा चुकी अभिनेत्री कविता कौशिक अदा कर रही थीं। बाद में इस शो को देबिना ने लीड किया।

अरुण गोविल की पत्नी भी रह चुकीं है अभिनेत्री

दूरदर्शन पर होगी दो नए शो की वापसी

बीआर चोपड़ा ने महाभारत में किया था इन स्टार्स को कास्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -