'हनुमान जयंती' पर याद आये दारा सिंह
'हनुमान जयंती' पर याद आये दारा सिंह
Share:

कोरोना वायरस के विकट संकट के बीच देश आज (8 अप्रैल) को हनुमान जयंती का पर्व मना रहा है। इसके साथ ही संयोग से दूरदर्शन पर रामायाण का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है, जिसमें हनुमान जी का किरदार हिंदी सिनेमा के बलवान एक्टर दारा सिंह ने निभाया था। वैसे तो दारा सिंह पहले भी कई फ़िल्मों में पौराणिक किरदार निभा चुके थे, लेकिन रामायण में हनुमान जी के रोल ने उन्हें जो शोहरत दिलाई वो अलौकिक थी। इसके साथ ही हनुमान जी के रोल में दारा सिंह घर-घर में लोकप्रिय और पूज्यनीय हो गये थे। 

दारा सिंह फ़िल्मों में आने से पहले प्रोफेशनल पहलवान थे। वहीं दीदार सिंह रंधावा के नाम से जन्म दारा सिंह अपनी कद-काठी और सौम्य व्यवहार के चलते सिनेमा की दुनिया से निकलकर एक किंवदंती बन गये थे। किंग कॉन्ग से उनकी कुश्ती के किस्से बच्चे-बच्चे की ज़ुबान पर होते थे। दारा सिंह ने अपना फ़िल्मी करियर 1952 की फ़िल्म संगदिल से शुरू किया था। वहीं 1962 की फ़िल्म किंग कॉन्ग में वो पहली बार लीड रोल में नज़र आये। इसके साथ ही दारा सिंह अपने दौर के चर्चित स्टंट एक्टर थे। वहीं दारा सिंह ने मुमताज़ के साथ सबसे अधिक 16 फ़िल्में की थीं। दोनों की जोड़ी काफ़ी लोकप्रिय थी। इसके साथ ही दारा सिंह अपने केटेगरी में सबसे महंगे कलाकार थे। उस वक़्त वो एक फ़िल्म के लिए लगभग 4 लाख रुपये फीस लिया करते थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के किरदार को छोटे पर्दे पर जीवंत किया था। रामानंद सागर ने जब रामायण बनाने का इरादा किया तो हनुमान के रोल के लिए उनके ज़हन में सिर्फ़ दारा सिंह का ही नाम था। वहीं दिलचस्प बात यह है कि दारा सिंह उस वक़्त 60 साल के हो चुके थे। वहीं रामायण के बाक़ी किरदारों की तरह हनुमान के रूप में दारा सिंह को घर-घर पूजा जाने लगा था। इसके बाद में जब बीआर चोपड़ा ने महाभारत बनाई तो एक ख़ास एपिसोड में हनुमान के रोल के लिए उन्होंने दारा सिंह को ही चुना।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Vindu dara Singh (@vindusingh) on

इस शो में नजर आ सकते है पारस छाबड़ा

शक्तिमान के बाद 'द जंगल बुक' जल्द होगा शुरू

अब इस अभिनेता की बिल्डिंग में मिला कोरोना पॉजिटव शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -