रामायण के इस मशहूर अभिनेता ने कहा दुनिया को अलविदा
रामायण के इस मशहूर अभिनेता ने कहा दुनिया को अलविदा
Share:

टीवी के बहुत ही मशहूर शो 'रामायण' (Ramayan) में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। आप सभी ने चंद्रकांत को रामानंद सागर के 'रामायण' शो में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज की भूमिका में देखा होगा। अब आज चंद्रकांत के निधन पर सीता माता का रोल निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने जानकारी दी है। वहीं चंद्रकांत पंड्या के निधन के चलते इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आप सभी को पता ही होगा कि रामायण में रावण का महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन भी अभी कुछ समय पहले ही हुआ था और अब इस बीच एक और कैरेक्टर के निधन की खबर सामने आ गई।

दीपिका चिखलिया में इंस्टाग्राम पर निषाद राज की भूमिका वाली फोटो शेयर कर बताया है कि 'चंद्रकांत पंड्या नहीं रहें।' आप सभी को बता दें कि चंद्रकांत पंड्या गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले थे और उनका जन्म एक 1 जनवरी 1946 में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे। वहीं चंद्रकांत को घरवाले प्यार से बबला बुलाते थे।

आप सभी को बता दें कि चंद्रकांत और बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर अमजद खान के बीच काफी याराना था। जी दरअसल यह दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ाते थे और बचपन से ही चंद्रकांत पंड्या को एक्टिंग में रुचि थी। चंद्रकांत की मुलाकात अरविंद त्रिवेदी से नाटक के दौरान ही हुई थी और दोनों ने कई नाटक में साथ काम किया। आपको बता दें कि चंद्रकांत को सबसे पहला ब्रेक गुजराती फिल्म 'कडू मकारनी' में मिला था। उन्होंने 100 से अधिक हिंदी गुजराती फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम किया था। इस लिस्ट में 'विक्रम बेताल', 'संपूर्ण महाभारत', 'तेजा' और 'होते होते प्यार हो गया' शामिल हैं। 

त्योहारी सीजन में बढ़ने लगी सोने की चमक, जानिए क्या है चांदी का भाव

धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोग हुए गिरफ्तार

ड्रग्स केस: शाहरुख़ खान के घर पर NCB की दबिश, अनन्या पांडे को भी जारी किया समन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -