रामायण के सेट पर आग में झुलसने से बच गयी थी देबिना
रामायण के सेट पर आग में झुलसने से बच गयी थी देबिना
Share:

टीवी शोज़ की शूटिंग के दौरान चाहे जितनी सावधानी रखी जाए| परन्तु अक्सर हादसे हो जाते हैं और लोगों की जान ख़तरे में पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हादसा रामायण के सेट पर हुआ, जब शो के डीओपी ने सीता बनीं देबिना बनर्जी को आग में झुलसने से बचाया। इसके अलावा रामानंद सागर की रामायण का रीमेक 2008 में प्रसारित किया गया था, जिसे आनंद सागर ने निर्मित निर्देशित किया था। वहीं इस नई रामायण की शूटिंग के दौरान सेट पर अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती थीं, जो किसी ना किसी के लिए घातक हो सकती थीं। ऐसी ही एक घटना सीता बनी देबिना के साथ हुई। इसके साथ ही शो में राम का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी बताते हैं- स्वंयवर के बाद विवाह का सीन शूट किया जा रहा था। 

वहीं देबिना ने सिर पर अपना मुकुट पहना हुआ था और साथ में कुछ ऐसा भी था, जो ज्वलनशील था। सिर पर जो दुपट्टा था, वो काफ़ी लम्बा था, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। दुपट्टा हवन कुंड में चला गया और आग पकड़ की। वहीं उस वक़्त डीओपी (डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी) ने देख लिया और तत्परता दिखाते हुए शोर मचा दिया। मैंने दुपट्टा सिर से उतारकर फेंक दिया। यदि  यह नहीं हटता तो काफ़ी नुक़सान हो सकता था। वहीं नई रामायण का प्रसारण इस वक़्त दंगल टीवी पर किया जा रहा है।रामायण में अंकित अरोड़ा ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था, वहीं अखिलेंद्र मिश्रा रावण के रोल में थे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस रामायण का प्रसारण पहली बार एनडीटीवी इमेजिन पर हुआ था। शो लगभग डेढ़ साल चला था। इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान कई चैनलों पर माइथोलॉजिकल शोज़ प्रसारित किये जा रहे हैं।इसकी शुरुआत दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर प्रसारित हुए रामायण धारावाहिक के साथ हुई, जिसने काफ़ी कामयाबी हासिल की थी। इसके एक एपिसोड ने दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड बनाया था। अब यह धारावाहिक स्टार प्लस पर दिखाया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर रामायण, श्र कृष्ण और विष्णु पुराण जैसे शो भी इन दिनों प्रसारित किये जा रहे हैं।

नागिन 4 में अब नहीं नजर आएगी रश्मि देसाई, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

चौसर के खेल में युधिष्ठिर ने द्रौपदी को हारा, हुआ चीर हरण

रश्‍म‍ि ने शेयर की शानदार अंदाज में यह तस्वीर, देख कर रह जाएंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -