इंद्रजीत करेगा रावण की लंका को बचाने की कोशिश
इंद्रजीत करेगा रावण की लंका को बचाने की कोशिश
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल रामायण (Ramayan) में आज के एपिसोड में भगवान राम ने कुंभकरण को मार गिराया है। पहले तो भगवान राम की सेना कुंभकरण के वार से डगमगा गई परन्तु  जब भगवान राम ने मोर्चा संभाला तो इस राक्षस की एक न चली। भगवान राम के एक वार से ही कुंभकरण ढेर हो गया। वहीं कुंभकरण के मरने से रामण को गहरा धक्का लगा है, ऐसे में इंद्रजीत यानी मेघनाद अपने पिता को संभालता है और हिम्मत रखने को कहता है। इसके बाद रावण का बेटा देवांकट युद्ध में जाने की अनुमति मांगता है। 

इंद्रजीत के लाख मना करने पर भी रावण अपने बेटे देवांकट को राम से लड़ने के लिए भेज देता है। वहीं दूसरी तरफ अपने भाई कुंभकरण के मरने से विभीषण बुरी तरह टूट जाता है। इसके साथ ही विभीषण अपने भाई की मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराता है। जिसके बाद लक्ष्मण विभीषण को सांत्वना देते हैं। वहीं लड़ाई के दौरान विभीषण भगवान राम के सामने रावण के बेटों की बात करते हुए उनकी कमजोरियां बता देते हैं। जिसके बाद रावण के बेटे आर्तिके, देवांटक और नारांटक राम का सामना नहीं कर पाते हैं और उनकी भी मृत्यु हो जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जब ये बात माता सीता को पता चलती है तो वो भगवान राम की विजय की कामना करती है।  दूसरी तरफ जब रावण की पत्नी को अपने बेटों की मौत के बारे में पता चलता है तो वो बुरी तरह से रोने लगती है। वहीं वो रावण से अपने बेटों को जीवित करने की मांग करती है और रोते हुए वो रावण के फैसलों पर सवाल उठाती है। इसके साथ ही रावण की पत्नी उससे सीता को वापस करने की गुजारिश करती है लेकिन रावण अपनी पत्नी के आंसुओं से जरा भी विचलित नहीं होता है।

लॉकडाउन बढ़ने के बाद बन रहे ये फनी मीम्स

मोहिना कुमारी ने शादी के 6 महीने पुरे होने पर शेयर की यह वीडियो

पीएम मोदी के कहने पर इस एक्ट्रेस ने बनाये घर पर मास्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -