हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने 'श्रीकृष्णा' में किया था काम
हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने 'श्रीकृष्णा' में किया था काम
Share:

रामानंद सागर का सीरियल 'श्रीकृष्णा' का जल्द ही दूरदर्शन पर प्रसारण होने वाला है। वहीं एक ट्वीट कर चैनल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि सीरियल कब से शुरू होगा ये अभी नहीं बताया गया है। वहीं 'श्रीकृष्णा' पहली बार साल 1993 से 1996 के बीच दिखाया गया था। अब जब सीरियल फिर से दिखाया जाने वाला है तो इसके सारे कलाकार भी चर्चा में हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि 'श्रीकृष्णा' में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर भी नजर आई थीं। तो चलिए बताते हैं सोनिया कपूर के बारे में। वहीं सोनिया कपूर ने सीरियल में कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की शो में उनका छोटा सा ही रोल था और दो-तीन एपिसोड में नजर आई थीं। सोनिया ने कई सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वो इंडस्ट्री से दूर हैं।  सोनिया ने 'किट्टी पार्टी', 'आ गले लग जा', 'पिया का घर', 'कुसुम', 'कभी हां कभी ना', 'सती...सत्य की शक्ति', 'रिमिक्स', 'बाबुल की दुआएं लेती जा', 'लव यू जिंदगी', 'यस बॉस', 'जय गणेश' और 'जय हनुमान' सीरियल में भी काम किया है। 

इसके साथ ही सीरियल्स के अलावा सोनिया ने फिल्म 'फरेब', 'सत्ता', 'कार्बन' और 'ऑफिसर' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए हैं। सोनिया लंबे समय से इंडस्ट्री दूर हैं। ऐसे में उनके नाम का जिक्र हिमेश रेशमिया की पत्नी के तौर पर किया जाता है।हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर शादी से 10 साल पहले से रिलेशन में थे। साल 2018 में एक निजी समारोह में हिमेश और सोनिया ने शादी की थी। यह हिमेश की दूसरी शादी है। हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल से शादी के 22 साल बाद 2017 में तलाक ले लिया था।

'रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP

टीवी की इन अभिनेत्रियों की बेटियां मां से भी ज्यादा है सुन्दर

टीवी की इन अदाकाराओं ने हिजाब पहनकर मांगी दुआएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -