'राम सेतु' बनते ही ट्रेंड करने लगा 'सेना चली'
'राम सेतु' बनते ही ट्रेंड करने लगा 'सेना चली'
Share:

बीते रोज दूरदर्शन पर रामायण का राम सेतु वाला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इसके साथ ही राम जी की सेना द्वारा राम सेतु बनते ही रवीन्द्र जैन का गाना 'राम जी की सेना चली' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। वहीं रामायण में अब तक दिखाया गया है कि रावण माता सीता का हरण करके लंका ले गया है। वहीं यहां भगवान राम अपनी पूरी वानर सेना के साथ समुद्र के इस पार खड़े हैं।इसके साथ ही भगवान राम सागर से प्रार्थना करते हैं परन्तु सागर उनकी विनती नहीं सुनता और फिर भगवान राम क्रोध में धनुष उठाते हैं तभी सागर प्रगट होकर सेतु निर्माण का उपाय बताता है। 

इसके साथ ही वानरों की सेना बिना एक क्षण की देरी किए पुल का निर्माण करने लगती है। वहीं बीती रात जैसे ही सोशल मीडिया पर यह एपिसोड प्रसारित हुआ #सेनाचली ट्रेंड करने लगा। इसके अलावा सेतु निर्माण का गाना राम जी की सेना चली, रवीन्द्र जैन द्वारा गाया हुआ है। वहीं रामायण के ज्यादातक गीत रवीन्द्र जैन ने ही गाए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये एपिसोड देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए। एक अन्य ने लिखा- दुनिया का पहला पुल राम जी सी सेना द्वारा बनाया गया था। राम सेतु से राम जी की सेना चली। जय श्री राम।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक यूजर ने लिखा- मुझे यह गाना सबसे ज्यादा पसंद है। एक यूजर ने लिखा- डीडी नेशनल आप राम सेतु का एपिसोड मत काटो। इस सेतु निर्माण में कई लोगों का योगदान है। एक गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था। आपसे निवेदन है, कृपया ऐसा न करें। आपकी जानकारी के लिए  बता दें 'रामायण' के दोबारा प्रसारण की वजह से सीरियल के सभी अभिनेता फिर से चर्चा में आ गए हैं। चाहे वो राम बने अरुण गोविल हों या सीता बनीं दीपिका चिखलिया। बीते रोज अरुण गोविल का ट्विटर अकाउंट भी वेरिफाई हो गया। उन्होंने अपने अकाउंट से 33 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी जो खूब वायरल हो रही है।

 

The RD Show पर सिद्धार्थ शुक्ला को बुलाने वाली बात पर रश्मि देसाई ने दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 14 में नजर आ सकते है टीवी के यह सितारे

सपना चौधरी ने पीले रंग के सूट में स्टेज पर लगाए ठुमके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -