इस शख्स के कारण सुबह 9 बजे शहर में लग जाता था कर्फ्यू
इस शख्स के कारण सुबह 9 बजे शहर में लग जाता था कर्फ्यू
Share:

जाने माने मशहूर धार्मिक सीरियल निर्माता रामानंद सागर की आज पुण्यतिथि है, रामायण जैसे सीरियल बनाकर रामानंद सागर आज भी करोड़ों दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। टेलीविज़न पर पहली बार राम की कहानी को पर्दे पर इतने जीवंत तरीके से दिखाया गया था। रामानंद सागर की प्रतिभा का आंकलन इससे लगाया जा सकता है कि वो एक लेखक, पत्रकार, स्क्रिप्ट राइटर, डायलॉग राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। रामानंद सागर का देहांत आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर 2005 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें...

रामानंद सागर का जन्म 29 दिसंबर 1917 पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उनके बचपन का नाम चंद्रमौली चोपड़ा था। रामानंद को उनकी नानी ने गोद लिया था, उन्होंने ही नया नाम रामानंद दिया। बंटवारे के बाद रामानंद का परिवार भारत आ गया। तत्पश्चात, उनके परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब हो गई थी। परिवार की सहायता करने के लिए रामानंद ने कम उम्र से ही काम करना आरम्भ कर दिया था। उन्हें ट्रक क्लीनर और चपरासी की नौकरी करनी पड़ी। मुंबई पहुंचकर यहां उन्होंने करियर का आरम्भ बतौर राइटर किया। वो कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा करते थे। जल्द ही रामानंद सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे। वर्ष 1950 में उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी सागर आर्ट कॉरपोरेशन आरम्भ की।

रामानंद सागर के वैसे तो कई सीरियल और फिल्में मशहूर हुईं मगर जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वो था रामायण। 25 जनवरी 1987 को रामायण का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। ये सीरियल 31 जुलाई 1988 तक चलता रहा। दूरदर्शन पर रामायण रविवार प्रातः 45 मिनट (विज्ञापन समेत) तक आता था। जबकि उस दौर में बाकी सीरियल को 30 मिनट का स्लॉट ही मिलता था। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों एवं गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। आज के दौर में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कहा जाता है इस सीरियल को लगभग 10 करोड़ लोग देखते थे। राम-सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिकलिया को लोग भगवान की भांति पूजने लगे थे। रामानंद सागर ने सीरियल के सभी पात्रों से कह रखा था कि वो असल जिंदगी में भी आचरण को बेहतर रखें। इसने दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले माइथीकॉलोजिकल सीरियल के रूप में बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई।

मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिल थामकर देंखे ये तस्वीरें

साइकिल की चेन से उर्फी जावेद ने बना डाली ड्रेस, वीडियो देख दंग रह गए फैंस

सलमान खान ने शालीन के हाथों में दी टीना को बचाने की चाबी, सामने आया प्रोमो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -