बहुत संघर्ष भरा रहा था रामानंद सागर का जीवन, जिनकी 'रामायण' के लिए देशभर में लग जाता था 'लॉकडाउन'
बहुत संघर्ष भरा रहा था रामानंद सागर का जीवन, जिनकी 'रामायण' के लिए देशभर में लग जाता था 'लॉकडाउन'
Share:

दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल 'रामायण' को बनाने वाले रामानंद सागर का आज जन्मदिन है। भले ही रामानंद सागर आज इस दुनिया में नहीं हैं मगर हिंदी फिल्म जगत के लिए उनके द्वारा किया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 29 दिसंबर 1917 को जन्मे रामानन्द सागर का वास्तविक नाम चंद्रमौली चोपड़ा था। 90 के दशक में जब 'रामायण' टेलीविज़न पर प्रसारित होता था तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। 

वही यही दृश्य एक बार फिर कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के चलते भी देखने को मिला। लॉकडाउन के चलते रामानंद सागर के रामायण सीरियल को टेलीविज़न चैनल पर एक बार फिर से प्रसारित किया गया। जिसका परिणाम ये निकला कि इस शो ने इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना लिया। ये बोलना भी गलत ना होगा कि लॉकडाउन के चलते रामायण ने लोगों के लिए 'संजीवनी बूटी' का काम किया। 

वही पाकिस्तान में जन्में रामानंद सागर का बचपन बहुत मुश्किलों से गुजरा है। रामानंद सागर का परिवार लाहौर से कश्मीर में आकर बसा था। लाहौर में रामानंद सागर का परिवार बहुत संपन्न था लेकिन जब विभाजन हुआ तो रामानंद सागर के परिवार को अपना कारोबार तथा सारी सम्पति छोड़कर कश्मीर आना पड़ा। यहीं से परिवार के कठिनाई भरे दिनों का आरम्भ हुआ। इसी के चलते रामानंद सागर की मां का देहांत हो गया तथा उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। पैसों की तंगी के कारण रामानंद सागर ने बतौर चपरासी भी काम किया था। इसके पश्चात् उन्होंने ट्रक क्लीनर से लेकर साबुन बेचने तक का काम किया था। आगे जाकर रामानंद सागर को पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिअटर में असिस्टेंट स्टेज मैनेजर के रूप में काम मिल गया। यहां पर वो कई पृथ्वीराज कपूर की कई मूवीज का भाग रहे। रामानंद सागर के टेलीविज़न शो रामायण की बात करें तो इसमें अरुण गोविल तथा दीपिका चिखलिया ने राम-सीता की भूमिका निभाई थी, जिन्हें उस के चलते लोग सचमुच राम-सीता समझने लगे थे।

टीवी शो ही नहीं कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके है जय सोनी

गजोधर भैया से ऐसे कॉमेडी किंग बने राजू श्रीवास्तव

मां नहीं बनना चाहती थीं भारती सिंह, खुद बताई थी ये वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -