लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित रमन सिंह, बोले- वंशवाद की राजनीति को देश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया
लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित रमन सिंह, बोले- वंशवाद की राजनीति को देश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया
Share:

रायपुर : विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा के कमबैक से पार्टी में भारी जोश नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में इस बड़ी जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली बार 303 के आकंड़ों पर पहुंची है। वंशवाद की राजनीति को देश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। हर वर्ग का समर्थन नरेंद्र मोदी को मिला है। 

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में चला सितारों का जादू, भाजपा-टीएमसी का सेलेब्रिटी पर भरोसा बढ़ा

कुछ ऐसा भी बोले रमन सिंह 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश समेत देश के दूसरे हिस्से में जहां-जहां भूपेश बघेल के पांव पड़े वहां कांग्रेस की लुटिया डूब गई। अमेठी में राहुल को जीता नहीं पाए। भोपाल में दिग्विजय के साथ भी यही हुआ। लखनऊ गए और वहां भी हार मिली। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी हार दुर्ग से हुई जो खुद सीएम का गढ़ है। भूपेश बघेल की अपनी बूथ में, विधानसभा में कांग्रेस चुनाव हार गई। विधानसभा में 68 सीट जितने के बाद लोकसभा चुनाव में 66 विधानसभा में भाजपा को बढ़त मिली है। 

प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बोले जगन रेड्डी, कहा- नायडू को मिला उनकी करनी का दंड

जमकर साधा बघेल पर निशाना  

इसी के साथ रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को आइना भेजा था। अब एक बार उस आईने में अपना चेहरा देख लें। इस चुनाव में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। भूपेश बघेल राष्ट्रीय स्तर के नेता बनने का ख्वाव देख रहे थे। 5 महीने के इनके कार्यकाल को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकारा है। बदलापुर की सरकार वाली मानसिकता छत्तीसगढ़ में नहीं चल सकती है। 

ममता ने कविता लिखकर किया भाजपा पर हमला, लिखा 'मैं नहीं मानती'

राष्ट्रपति ने भंग की 16वीं लोकसभा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की थी सिफारिश

मोदी सरकार के नए कैबिनेट में शिवसेना को भी मिल सकता है स्थान - सूत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -