रमजान का आज पहला रोजा लोगो ने लॉकडाउन के चलते घरों से की इबादत
रमजान का आज पहला रोजा लोगो ने लॉकडाउन के चलते घरों से की इबादत
Share:

रमजान का चांद शुक्रवार की शाम नजर आया। जिसके बाद शहर काजी ने माहे रमजान का एलान कर दिया। इसके साथ ही आज रमजान का पहला रोजा है। लॉकडाउन के चलते लोगों ने घरों से ही इबादत की। इसके साथ ही शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि इस बार लॉकडाउन के चलते घरों से ही इबादत करनी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह कहीं भी भीड़ इकट्ठा न करें। नमाज भी अपने घरों से ही अदा करें। वहीं, शहर मुफ्ती मो. सलीम अहमद ने भी माहे रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि इस बार इफ्तारी में पड़ोस के जरूरतमंद लोगों की मदद भी करें। उन्होंने लोगों से घरों में रहकर इबादत करने की अपील की है। इसके साथ  ही रोजेदारों के लिए इस बार भी माहे रमजान में 14 घंटे से ऊपर का रोजा होगा। 

इसके साथ ही दून में रोजे का जो टाइम टेबल जारी किया गया है, उसके मुताबिक, पहला रोजा जहां 14 घंटे और 39 मिनट का होगा तो वहीं आखिरी रोजा 15 घंटे 27 मिनट का होगा।माहे रमजान में इस बार भी गर्मी के बीच रोजेदारों की कठिन परीक्षा होगी। रोजों की शुरुआत का अशरा करीब साढ़े 14 घंटे का होगा लेकिन आखिरी अशरे तक पहुंचते-पहुंचते रोजे का समय करीब 48 मिनट बढ़ जाएगा। शहर मुफ्ती मो. सलीम अहमद की ओर से जारी किए गए रमजान के कैलेंडर के मुताबिक 25 अप्रैल को पहले रोजे की सहरी सुबह चार बजकर 15 मिनट पर खत्म हो जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की बाद रोजा इफ्तार 14 घंटे 39 मिनट बाद शाम को छह बजकर 54 मिनट पर होगा। रमजान के 30वें रोजे में सहरी का वक्त सुबह तीन बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगा और रोजा इफ्तार शाम सात बजकर 12 मिनट पर होगा। यानी पहले रोजे की तुलना में आखिरी रोजा करीब 48 मिनट अधिक समय का होगा।मुफ्ती सलीम अहमद का कहना है कि रोजेदारों के लिए यह इबादतों का महीना होता है। इसमें पांचों वक्त की पाबंद नमाज के साथ ही रोजाना रात को ईशा की नमाज में विशेष तरावीह की नमाज भी अदा की जाती है।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मार गिराए तीन आतंकी

पालघर मॉब लिंचिंग पर हो रही राजनीति से भड़की यह अदाकारा

जम्मू में फिर हुई आतंकी मुठभेड़, सुरक्षाबल ने 2 आतंकी मार गिराए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -