गुमनाम हो गईं हैं राम विलास पासवान की पहली पत्नी, जानिए कैसे हैं चिराग के अपनी सौतेली मां से संबंध
गुमनाम हो गईं हैं राम विलास पासवान की पहली पत्नी, जानिए कैसे हैं चिराग के अपनी सौतेली मां से संबंध
Share:

पटना: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान को अक्सर सुर्ख़ियों में देखा जाता है। जी दरअसल वह बिहार में एनडीए (NDA) से अलग हो गए हैं और अब वह अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। चिराग पासवान के पिता केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान(Ram Vilas Paswan) ने दो शादियां की थीं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं चिराग पासवान के अपनी सौतेली मां से कैसे संबंध हैं?

जी दरअसल राम विलास पासवान ने पहली शादी साल 1960 में राजकुमारी देवी से की थी। जी हाँ और उसके बाद राम विलास पासवान ने साल 1981 में राजकुमारी देवी को तलाक देकर 1983 में रीना नाम की एयर होस्टेस से शादी रचा ली। आपको बता दें कि मूल रूप से पंजाब की रहने वालीं रीना और राम विलास के दो बच्चे हैं, इनमे एक बेटी हैं और बेटे चिराग हैं। वहीं पहली पत्नी से राम विलास पासवान की दो बेटियां हैं। जी हाँ और राम विलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी खगड़िया जिला के शहरबन्नी स्थित राम विलास के पैतृक घर में ही रहती हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, 'चिराग पासवान के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं।' जी दरअसल राजकुमारी देवी ने बताया था कि चिराग कभी अपने पैतृक गांव नहीं आते और आखिरी बार वह अपने दादा के मरने पर आए थे तभी उनसे बात हुई थी। राजकुमारी देवी ने ये भी बताया कि हां कभी-कभार पटना में चिराग पासवान से मुलाकात हो जाया करती थी। वैसे हम आप सभी को यह भी बता दें कि चिराग पासवान अपनी मां रीना के साथ पटना में ही रहते हैं। जी हाँ और चिराग पासवान के कंधों पर पार्टी की पूरी जिम्मेदारी है। वहीं उनके पिता राम विलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं है और इसी के चलते वह सारा कार्यभार संभाल रहे हैं।

दिल तोड़ देने वाला Video! पैसे दने के बावजूद कपड़ों की वजह से बच्चों को रेस्टोरेंट से निकाला

रणदीप ने निभाया सरबजीत सिंह की बहन से किया वादा

दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते ने मासूम पर किया अटैक, लगे 200 टांके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -