अयोध्या की तर्ज पर कर्नाटक में बनने जा रहा राम मंदिर!
अयोध्या की तर्ज पर कर्नाटक में बनने जा रहा राम मंदिर!
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालाँकि यहाँ सरकार बचाने की चुनौतियों से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी ने तेजी से तैयारी आरंभ कर दी है। यहाँ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार कर असंतुष्टों को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के साथ राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में राम मंदिर बनाने के फैसले की घोषणा राज्य के अगले बजट में की जाएगी। इस परियोजना की अगुवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।'

चीन में लग गया लाशों का ढेर...वीडियो देख डर जाएंगे आप

जी दरअसल बीते बुधवार को विधान सौधा में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा, 'जिस तरह उत्तर भारत के अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, उसी तरह कर्नाटक में भी राम मंदिर का निर्माण होगा।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के लिए चिन्हित की जाने वाली भूमि का निरीक्षण करने के लिए कर्नाटक का दौरा करेंगे।' इसी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि, 'गृह मंत्री के दौरे का राज्य में आगामी चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'चुनाव आयोग उचित समय आने पर चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।' जी दरअसल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा, "मैं अपने दम पर एक मंदिर का निर्माण कर सकता हूं।" इसी के साथ उन्होंने कहा, ''यूपी के सीएम को कर्नाटक लाने की कोई आवश्यकता नहीं है। कर्नाटक उस हद तक दिवालिया नहीं है। मेरे पास अपने दम पर मंदिर बनाने की ताकत है। मैं शिलान्यास समारोह के लिए वोक्कालिगा समुदाय के धार्मिक प्रमुखों और सुत्तूर संत को भी ला सकता हूं।''

कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है भारत!, बूस्टर खुराक लगवा चुके लोग दोबारा ना लगवाए

आने वाले 40 दिन भारत के लिए 'बड़ा खतरा', एक्सपर्ट ने जताई आशंका

बेहद ही डरावनी और सुंदर है चीन की ये तस्वीर, आप भी खुद को नहीं रोक पाएंगे जाने से

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -