अयोध्या जमीन विवाद: भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- अपना चंदा वापस ले सकते हैं संजय सिंह और अखिलेश
अयोध्या जमीन विवाद: भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- अपना चंदा वापस ले सकते हैं संजय सिंह और अखिलेश
Share:

नई दिल्ली: हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सारे आरोप निराधार है, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने यदि राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया है तो वे पर्ची दिखाकर अपने चंदे का पैसा वापस ले जा सकते हैं.

दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा खरीदी गई जमीन पर आप सांसद संजय सिंह व समाजवादी पार्टी (सपा) से पूर्व MLA पवन पांडे ने सवाल खड़े किए हैं. दोनों का आरोप है कि दो करोड़ की भूमि को 10 मिनट में 18.5 करोड़ की कीमत में खरीदा गया. इन आरोपों पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ''जिस पार्टी के मुखिया ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी और कहा था कि यहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहीं पर आज राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, चंपत राय ने भगवान राम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है, ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सर्वथा निराधार होता है.''

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जो भी चंदा दिया हो तो उसका हिसाब ले सकते हैं या रसीद दिखाकर चंदा वापस ले सकते हैं और अखिलेश यादव के जिस शख्स ने आरोप लगाया है वह भी रसीद दिखाकर अपना डोनेशन वापस ले सकते हैं.

सोनिया ने लगवा ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़, भाजपा को कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब

सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिनोवाक वैक्सीन प्रदान करने के लिए 24 प्राइवेट हेल्थकेयर संस्थानों का किया चयन

अयोध्या भूमि विवाद: संजय सिंह का हमला- भाजपा की आस्था प्रॉपर्टी डील में, श्री राम में नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -