आज जरूर करें श्री रामलला की यह आरती
आज जरूर करें श्री रामलला की यह आरती
Share:

आप सभी को पता ही होगा आज नवरात्रि का आखिरी दिन है और इस दिन को नवमी का दिन कहा जाता है. इस दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन होता है. इसी के साथ आज राम नवमी भी है यानी आज भगवान राम का भी पूजन करना है. ऐसे में राम नवमी के दिन श्री राम को खुश करने के लिए उनकी आरती जरूर करनी चाहिए जो बड़े बड़े मंदिरों में की जाती है. इस बार कोरोना वायरस के चलते सभी मंदिर बंद है इसी कारण आप अपने घर पर श्री राम की इस आरती को करें जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. इसी के साथ हम लेकर आए हैं कुछ ख़ास मंत्र.

श्री राम की आरती -

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

श्री राम के मंत्र -

सफलता पाने के लिए :
ॐ राम ॐ राम ॐ राम ।
ह्रीं राम ह्रीं राम ।
श्रीं राम श्रीं राम ।
रामाय नमः ।
रां रामाय नमः

सौभाग्य और सुख की प्राप्ति के लिए :
श्री राम जय राम जय जय राम ।
श्री रामचन्द्राय नमः ।
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

अकाल मृत्यु के निवारण हेतु:

नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।

दरिद्रता को दूर भगाने के लिए श्री राम का यह मंत्र अति फलदायी माना जाता है।

अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के। कामद धन दारिद दवारि के।।

लक्ष्मी प्राप्ति :

जिमि सरिता सागर महुँ जाही। जद्यपि ताहि कामना नाहीं।
तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएँ। धरमसील पहिं जाहिं सुभाएँ।।

रामनवमी के दिन रामचरितमानस की इन चौपाइयों को पढ़ने से हो जाएगा आपका उद्धार

क्या है महानवमी का शुभ मुहूर्त, प्रार्थना और मंत्र, जानिए यहाँ

आज है नवरात्र का आखिरी दिन, इस तरह करें हवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -