इस राम नवमी पर इस तरह से करे विष्णु अवतार राम की पूजा
इस राम नवमी पर इस तरह से करे विष्णु अवतार राम की पूजा
Share:

हिन्दू धर्म यानी सनातन धर्म में राम नवमी का अपना अलग ही महत्त्व है हिन्दू धर्म के लोग इस त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते है यह त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिन के सुअवसर पर चैत्र शुक्ल मास के नवमी तिथि पर मनाया जाता है जो इस वर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। 

क्या आप जानते है रामनवमी बनाने की पौराणिक कथा
पौराणिक कथानुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था। श्रीराम को लोग उनके सुशासन,मर्यादित व्यवहार और सदाचार युक्त शासन के लिए याद करते हैं। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में राम नवमी का त्यौहार पूरे हर्षोत्पादक के साथ मनाया जाता है। इस दिन अयोध्या का माहौल देखते ही बनता है। 

इस तरह करे भगवान राम की पूजा 
नारद पुराण के अनुसार राम नवमी के दिन भक्तों को उपवास करना चाहिए। श्री राम जी की पूजा-अर्चना करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए और गौ, भूमि, वस्त्र आदि का दान देना चाहिए। इसके बाद भगवान श्रीराम की पूजा संपन्न करनी चाहिए। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -