8 या 9 अप्रैल कब है रामनवमी? जानिए सही तिथि और श्रीराम के पूजन का शुभ मुहूर्त-विधि
8 या 9 अप्रैल कब है रामनवमी? जानिए सही तिथि और श्रीराम के पूजन का शुभ मुहूर्त-विधि
Share:

आप सभी जानते ही होंगे इस समय चैत्र मास चल रहा है और इस महीने के शुक्ल पक्ष की तिथि को राम नवमी का मुख्य पर्व मनाया जाता है। जी हाँ, आपको पता ही होगा हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। जी दरअसल धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म राजा दशरथ के घर पर हुआ था। जी हाँ और इस दिन प्रभु श्रीराम की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर उनकी जय-जयकार होती है।

आपको बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी और प्रभु श्रीराम की पूजा का मुहूर्त। मिली जानकारी के तहत राम नवमी इस साल 10 अप्रैल 2022, रविवार को मनाई जाएगी। जी दरअसल नवमी तिथि की शुरुआत 10 अप्रैल को देर सुबह 01 बजकर 32 मिनट से होगी और 11 अप्रैल को तड़के 03 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। वहीँ भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

रामनवमी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। उसके बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं को रोली का तिलक करें, फिर चावल, फूल, घंटी और शंख भगवान श्री राम को अर्पित करने के बाद भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा करें। अब श्रीराम के मंत्रों का जाप करें, रामायण पढ़ें और रामचरितमानस का भी पाठ करें। इसके बाद अंत में सभी की आरती उतारें और ध्यान रहे इस दिन भगवान श्रीराम को झूला अवश्य झुलाएं और किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को गेहूं और बाजरा अवश्य दान में दें। आप सभी को पता ही होगा भगवान राम ने अपने चौदह साल का वनवास किया था और इस दौरान उन्होंने रावण को मारकर धर्म की स्थापना की थी। इस वजह से यह मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने से जीवन में सभी प्रकार की सुख और समृद्धि आती है।

'भाड़ में जाये राम-भाड़ में जाये कृष्ण' बोलना दलित को पड़ा भारी, दबंगों ने रगड़वाई नाक

शिवलिंग की पूजा के दौरान न करें ये गलतियां वरना होगा अनर्थ

बहुत चमत्कारी है शिव जी के ये मंत्र, जाप से हर मनोकामना होगी पूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -