भाजपा नेता गिरिराज सिंह का राम मंदिर पर बयान, हिंदूओं का सब्र टूटा तो ​कुछ भी हो सकता है
भाजपा नेता गिरिराज सिंह का राम मंदिर पर बयान, हिंदूओं का सब्र टूटा तो ​कुछ भी हो सकता है
Share:

पटना : भारत में चुनावी समर शुरू हो गया है और अब देश के चर्चित मुद्दे राम मंदिर को लेकर भाजपा नेताओं के भी बयान सामने आने लगे हैं। वर्तमान समय में राम मंदिर मुद्दा विवादों में गहराता जा रहा है। हाल में भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होने कहा कि अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है, मुझे भय है कि इसका परिणाम क्या होगा। यहां बता दें कि भाजपा नेता गिरिराज सिंह हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। 

इस गंभीर बीमारी के कारण फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की हालत

जानकारी के अनुसार राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य को लेकर ​अब पार्टी स्तर पर विवाद गर्मा गया है और देश की दोनों राजनैतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस राम मंदिर को मुद्दा बनाकर अपनी अपनी रोटियां सेंक रहीं हैं। लेकिन अब तक इस पर किसी ने एक मत नहीं दिया है। वहीं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा, देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुओं को प्रताड़ित होना पड़ा और आजादी के तुरंत बाद हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा हुआ। यदि उस समय ही कांग्रेस मंदिर निर्माण करा देती तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। उनका कहना है कि जवाहर लाल नेहरू ने वोट की खातिर इसे विवादित बनाकर रखा और अब भी कांग्रेस इसे विवादित बनाए रखना चाहती है। 

देहरादून में सेना को नहीं मिल रहा पानी, समय से पहले ही पड़ी कड़ाके की ठंड ने जमा दिया पाइप का पानी

गौरतलब है कि ​गिरिराज सिंह भाजपा के फायरब्रांड नेता हैं और इससे पहले भी कई अवसरों पर गिरिराज सिंह राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं, इससे पहले शेखपुर के बरबीघा में उन्होने कहा था कि हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर राम मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करें, अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो हिंदुओं का दिल दुखेगा और फिर इसके बाद कुछ भी हो सकता है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सोमवार को होने वाली सुनवाई अब जनवरी 2019  तक के लिए टल गई है। 


खबरें और भी 

8 दरिंदों ने मिलकर बनाया 16 साल की लड़की को हवस का शिकार

 अयोध्या राम मंदिर बनाने में लगने वाले पत्थरों पर निर्मोही अखाड़े ने जताई आपत्ति

दिल्ली में थमे हजारों बसों के पहिये, मेट्रो पर आया पूरा बोझ

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -