यूपी के इस जिले में होली पर होती है रामलीला, अयोध्या से आते हैं कलाकार
यूपी के इस जिले में होली पर होती है रामलीला, अयोध्या से आते हैं कलाकार
Share:

लखनऊ: दशहरे के अवसर पर रामलीला का मंचन तो आपने कई बार देखा होगा। किन्तु होली के पर्व पर रामलीला की बात सुनकर कुछ अजीब लग सकता है। हालांकि यह उतना ही हकीकत है जितना कि दशहरे की रामलीला। जी हां जानकारों का दावा है कि ऐसा सिर्फ उत्‍तर प्रदेश के इस एक ही जिले में होता है। होली के अवसर पर रामलीला का मंचन उत्‍तर प्रदेश के एक ही जिले में देखने को मिलता है।

यहां न सिर्फ रामलीला का आयोजन होता है बल्कि पांरपर‍िक रूप में राम-सिया की शादी के अवधी विवाह गीत भी गाए जाते हैं। यह जिला है बरेली। जहां वर्ष 1861 में इस रामलीला की शुरुआत हुई थी। इस साल आयोजित होने वाली रामलीला का यह 160वां वर्ष है। बरेली में आयोजित होने वाली रामलीला का आयोजन श्री रामलीला सभा ब्रह्मपुरी समिति की तरफ से होता है। यही समिति बीते 160 वर्षों से रामलीला का मंचन आयोजित करवाती आ रही है।

हालांकि इसे ऐसे ही शुरू नहीं किया गया था। इसका धार्मिक महत्‍व है और पुराण को आधार मानते हुए ही बरेली में होली के पर्व पर जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है। समिति के मंत्री राकेश शंखधार बताते हैं कि रामलीला का मंचन करने वाले अदाकार अयोध्‍या से आते हैं। जो विभिन्न दिनों में रामलीला का मंचन करते हैं। उन्‍होंने बताया कि बीते दस वर्षों से मुनेंद्र व्‍यास अयोध्‍या की मंडली ही इस रामलीला का मंचन कर रही है।

जम्मू कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी, GST से जुड़ा बड़ा घपला आया सामने

प्रकाश जावड़ेकर ने दिया बड़ा बयान, कहा-मोदी सरकार ने सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया..

महाराष्ट्र : अवैध विदेशी नागरिकों को लेकर मुंबई पुलिस ने किया चौकाने वाला काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -