शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे ये 8 टीवी एक्टर
शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे ये 8 टीवी एक्टर
Share:

टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें सेट पर ही प्यार हो गया और फिर शादी के बंधन बंध गए। इनमें से कई की प्रेम कहानियां इतनी दिलचस्प हैं कि उन्हें जानकर कोई भी हैरान हो सकता है। जानिए टीवी इंडस्ट्री की ऐसी पांच जोड़ियां के बारे में इनकी लव स्टोरी छोटे पर्दे से ही शुरू हुई। राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी दोनों ही मझे हुए कलाकार है। इनकी लव लाइफ की शुरुआत का जरिया भी टेलीविजन ही बना। इन दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात साल 2000 में आए सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। इस  सीरियल में राम कपूर ने राहुल का तो इसके अलावा गौतमी ने आंचल का किरदार निभाया। इस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी बनी थीं।

दोनों की केमिस्ट्री को न केवल दर्शकों ने पसंद किया बल्कि एक दूसरे को भी यह दोनों शूटिंग के दौरान ही दिल दे बैठे थे। एक पार्टी के दौरान राम कपूर ने बड़े ही साधारण तौर पर गौतमी को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने झट से इसे स्वीकार कर लिया था। बिग बॉस-12 की विनर दीपिका कक्कड़ ने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से (22 फरवरी) शादी कर ली थी। ये दीपिका की दूसरी शादी थी। इससे पहले दीपिका ने रौनक मेहता से शादी की थी। फिलहाल उनकी शादी दो साल भी नहीं चल पाई थी। दीपिका और शोएब ने साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में अभिनय किया था।
 
बिग बॉस में नजर आई मशहूर जोड़ी रोशेल राव-कीथ सिकेरा ने गोवा में शादी की थी। कीथ की पहली शादी टीवी अभिनेत्री सम्युकता से हुई थी। जो छह वर्ष तक ही चल पाई थी। अब कीथ और रोशेल अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। रवि दुबे और सरगुन की जोड़ी बहुत मशहूर है। रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर कुछ वर्षो बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे । 

'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मिली इस अभिनेता को पहचान, पहली ही फिल्म में शाहरुख को दी थी टक्कर

Bigg Boss 13: रश्मि को अरहान ने किया प्रपोज़, क्या होगा एक्ट्रेस का जबाव

KBC: इन 4 सवालों ने बनाया चार आम लोगो को करोड़पति, क्या आप जानते है जबाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -