सीरियल से मशहूर हुए राम कपूर नहीं देखते है टीवी, बेटी के एक बार कहने पर छोड़ दी थी...
सीरियल से मशहूर हुए राम कपूर नहीं देखते है टीवी, बेटी के एक बार कहने पर छोड़ दी थी...
Share:

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ‘कसम से’ तथा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे सीरियल में अपने अभिनय का जादू बिखरने वाले टेलीविज़न के गोलू मोलू अभिनेता राम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राम कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को दिल्ली में मीडिल क्लास पंजाबी परिवार में हुआ। राम की स्कूलिंग नैनीताल के लोकप्रिय शेरवुड कॉलेज से हुई है। कॉलेज टाइम में राम पर अंग्रेजी भाषा का खुमार इस तरह हावी था कि वह बॉलीवुड से अधिक हॉलीवुड फिल्म देखना पसंद करते थे।

वही क्या आप जानते है कि टेलीविजन जगत में एक बड़ा नाम होने के बाद भी राम कपूर स्वयं टीवी नहीं देखते हैं। जी हां, लगा ना जोर का झटका एक इंटरव्यू में राम ने इस बात का जिक्र किया था की वो टेलीविज़न कम देखते हैं। सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में साक्षी तंवर के साथ रोमांटिक सीन शूट करने वाले राम को इस शो से बेहद फेम प्राप्त हुआ था। टेलीविज़न पर अपना जादू बिखरेने वाले राम कपूर को मूवी हमशक्ल में उनके अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है। इतना ही नहीं राम ने टेलीविज़न ड्रामा क्वीन ‘राखी का स्वयंबर’ भी होस्ट किया था। सीरियल कसम से में जय वालिया की भूमिका को बखूबी से जीने वाले राम ने कई अवार्ड भी अपने नाम किये है जिसमें से इंडियन टेली अवार्ड 2006, 2007, 2008 बेस्ट एक्टर अवार्ड सम्मिलित है।

वही राम कपूर शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक बिंदास डैडी भी हैं। पहले वो एक दिन में 50 सिगरेट पीते थे किन्तु एक दिन अचानक से एक्टर ने धूम्रपान छोड़ दिया क्योंकि उनकी बेटी सिया ने उनसे एक दिन पूछ लिया था कि वो इतनी सिगरेट क्यों पीते हैं। राम और उनकी वाईफ गौतमी को घर एक मंदिर के सेट पर प्यार हो गया। उनकी शादी एक स्टोरी होगी जो वे अपने पोते को भी बताएंगे, क्योंकि राम ने गौतमी को एक ‘जंगली पार्टी’ में परपोज़ किया था तथा वह मान भी गई।

श्री कृष्ण के बाद भगवान गणेश का किरदार निभाएंगे सौरभ राज जैन

बड़ी खबर! ‘इमली’ सीरियल से बाहर हुआ ये मशहूर किरदार, फैंस को लगा झटका

फोटोग्राफर्स को देख भागी मौनी रॉय, यूजर्स बोले- ऐसे कपड़े पहनते ही क्यों हो?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -